लाइव न्यूज़ :

पति नवाज की मौत और खून से लथपथ पड़ी हुई थी पत्नी नाजिया परवीन, घर में घुसकर धारदार हथियारों से एक दंपति पर हमला

By एस पी सिन्हा | Updated: May 2, 2026 15:43 IST

पटनाः हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि अपराधी की पहचान की जा चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देघायल अवस्था में ही पत्नी को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी और दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

पटनाःबिहार की राजधानी पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र में अशोक राजपथ पर स्थित लालबाग में शनिवार सुबह बेखौफ अपराधियों ने एक घर में घुसकर धारदार हथियारों से एक दंपति पर हमला कर दिया। इस दौरान पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी नाजिया परवीन गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल अवस्था में ही पत्नी को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। 

घटना के बाद इलाके में अफरातफरी और दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि अपराधी की पहचान की जा चुकी है। पुलिस छापेमारी में जुटी है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इसके साथ ही उसने हमला क्यों किया, इसके बारे में भी पूछताछ की जाएगी। घटना के बारे में मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि अचानक नवाज के घर से चिल्लाने की आवाज आई, जिसके बाद वे लोग घर से निकले. दरवाजा खुला था, खून पसरा था और अंदर शव पड़ा था।  नवाज की पत्नी नाजिया घर में खून से लथपथ पड़ी हुई थी।

यह देख पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। बताया जाता है कि सलीम नामक व्यक्ति के मकान के तीसरे फ्लोर पर नवाज आलम किराए पर रहते थे।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारPoliceपटनाहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टछापेमारी कर 21 नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित निकाला, 450 से ज्यादा ऑर्केस्ट्रा सेंटरों को किया स्कैन, बांग्लादेशी पासपोर्ट और कई आपत्तिजनक दस्तावेज

क्राइम अलर्टप्रेम प्रसंग में गोली मारकर अरमान की हत्या, सुनसान जगह शव फेंका?, मृतक के मामा परवेज ने कहा-होटल में प्रेमिका से मिलने गया था और 5-6 लड़कों ने मारा?

भारतनीतीश कुमार की राह सम्राट सरकार?, उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने कहा- क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज्म पर सख्त कार्रवाई करेंगे

क्राइम अलर्टशुक्रवार रात पुलिसकर्मियों के साथ हंसी-मजाक किया और साथ खाना खाकर क्वार्टर में गए एएसआई विष्णु कुमार, शनिवार को शव मेस में फंदे से लटका मिला

क्राइम अलर्टपेशाब करने घर से बाहर निकले, 60 वर्षीय बच्चू राम को पटक कर रौंदा, नवादा में हाथी मचा रहे हैं आतंक, अब तक 4 लोगों की गई?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टआठ वर्षों से पति से अलग रह रही 43 वर्षीय महिला, 2021 में चंद्रगौड़ा से मुलाकात, टीवी धारावाहिकों में मेकअप काम देने के बहाने आने लगा घर, शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए

क्राइम अलर्टछुट्टियां मनाने नानी के घर रहने आई थी 4 साल की बच्ची?, 65 वर्षीय व्यक्ति ने बहला और किया रेप, पहचान छिपाने के प्रयास में पत्थर से कुचलकर हत्या, शव को गोबर के ढेर में दफनाया

क्राइम अलर्टबरगी डैम हादसाः मरने वाले में तिरुचिरापल्ली के कामराज, पत्नी करुकुझली और बेटे तमिल वेंधन, करुकुझली की रिश्तेदार पी सौभाग्या और बेटा पी मयूरन?

क्राइम अलर्टGhaziabad: मंदिर से लौट रहे परिवार पर हमला, गर्भवती महिला समेत 9 लोग लहूलुहान; इलाके में तनाव

क्राइम अलर्टट्रांसफर-पोस्टिंग करा देंगे?, भोजपुर के डीएम तनय सुल्तानिया को ठगने की कोशिश?, 'ईडी अधिकारी' अभिषेक अग्रवाल अरेस्ट