लाइव न्यूज़ :

पंजाब के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के खिलाफ FIR दर्ज, AAP छोड़कर हाल ही में BJP में हुए थे शामिल

By अंजली चौहान | Updated: May 2, 2026 10:18 IST

MP Sandeep Pathak: राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर भाजपा में शामिल होने के कुछ दिनों बाद उनके खिलाफ गैर-जमानती धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई। इस संबंध में पंजाब पुलिस की एक टीम उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर भी पहुंची है।

Open in App

MP Sandeep Pathak: पंजाब में राजनीतिक घमासान नया मोड़ ले चुका है। संदीप पाठक के बीजेपी में शामिल होने के कुछ ही दिन बाद पंजाब पुलिस ने सांसद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। हाल ही में संदीप पाठक के आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़ने और छह अन्य राज्यसभा सांसदों के साथ भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए थे। पंजाब में उनके खिलाफ दो FIR दर्ज की गई हैं। ये FIR गैर-जमानती धाराओं के तहत दर्ज की गई हैं।

जानकारी के अनुसार,ये FIR पंजाब के दो जिलों में महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और भ्रष्टाचार के मामलों में दर्ज की गई हैं। AAP के पूर्व राज्यसभा सांसद पर अब गिरफ्तारी का खतरा मंडरा रहा है। गौरतलब है कि पंजाब पुलिस की एक टीम संदीप पाठक के नई दिल्ली स्थित आवास पर भी पहुंची थी, लेकिन अधिकारियों के पहुंचने से पहले ही AAP के पूर्व नेता को घर से निकलते हुए देखा गया।

अप्रैल 2022 से पंजाब से राज्यसभा सदस्य रहे संदीप पाठक को, 2022 के विधानसभा चुनावों में AAP की पंजाब जीत का मुख्य सूत्रधार माना जाता था। उन्होंने, राघव चड्ढा सहित AAP के छह अन्य सांसदों के साथ मिलकर BJP का दामन थाम लिया; इसे राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले अरविंद केजरीवाल की पार्टी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। 

टॅग्स :Punjab Policeराज्य सभाAam Aadmi Partyrajya sabha
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Election 2026: क्यों बंगाल के 15 बूथों पर दोबारा हो रही वोटिंग? जानें वजह

भारत'BJP की पश्चिम बंगाल में जीत घुसपैठ रोकेगी और बांग्लादेशी मुसलमानों को भगाएगी': बांग्लादेशी सांसद को हुई चिंता, सदन में कहा- यह खतरनाक

भारतआधी रात के बाद बाहर निकलने से डरेंगी बेटियां?, नवनीत राणा ने कहा-यदि बंगाल में भाजपा की सरकार नहीं आई तो, वीडियो

भारतटीएमसी और ममता बनर्जी को नहीं दिया वोट, कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने कहा-वर्षों पहले स्थापित पेयजल सुविधा को लिया वापस, वीडियो

भारतJabalpur Cruise Accident: 9 की मौत और 29 को बचाया, मृतक परिजन को 6 लाख और घायलों को 50000 रुपये?

भारत अधिक खबरें

भारतपुलवामा में आतंकवादियों का ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ उमर मलिक गिरफ्तार, पिस्तौल, 2 कारतूस, मैगजीन, चीनी ग्रेनेड, पाकिस्तानी ग्रेनेड और मोबाइल बरामद

भारतस्कूलों की मनमानी पर लगाम! अब स्कूल एक बार में नहीं वसूल पाएंगे महीने भर से ज्यादा की फीस

भारतJabalpur cruise accident: चीखें, दहशत और हाथ में 'सीलबंद' लाइफ जैकेट; नए वीडियो ने खोली सुरक्षा दावों की पोल

भारतJammu-Kashmir Weather: मई में भारी बारिश का अनुमान, क्या मार्च-अप्रैल की 24% कमी की हो पाएगी भरपाई?

भारतWest Bengal election 2026: बंगाल के 15 बूथों पर पुनर्मतदान जारी, सुरक्षा का कड़ा पहरा, वोट डालने उमड़े लोग