लाइव न्यूज़ :

छुट्टियां मनाने नानी के घर रहने आई थी 4 साल की बच्ची?, 65 वर्षीय व्यक्ति ने बहला और किया रेप, पहचान छिपाने के प्रयास में पत्थर से कुचलकर हत्या, शव को गोबर के ढेर में दफनाया

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 2, 2026 13:03 IST

Pune Horror: प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना का पता तब चला जब बच्ची दोपहर में लापता हो गई और उसके परिवार ने उसकी तलाश शुरू कर दी। तलाशी अभियान के दौरान बच्ची का शव बरामद हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देPune Horror: घटना को लेकर स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश फैल गया है।Pune Horror: आरोपी ने बच्ची के शव को गोठे के अंदर गोबर के ढेर के नीचे दबा दिया।Pune Horror: शुक्रवार शाम को जब बच्चे का शव स्थानीय पुलिस स्टेशन के पास लाया गया।

Pune: पुणे के भोर तालुका के नासरापुर गांव में एक चार वर्षीय बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार और बेरहमी से हत्या की घटना ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। आरोपी उसी गांव का रहने वाला 65 वर्षीय व्यक्ति है। पुलिस ने आरोपी को  हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार बच्ची छुट्टियों में अपनी नानी के घर रहने आई थी।

घटना वाले दिन आरोपी ने बच्ची को घर के पास स्थित एक गोठे में बहला-फुसलाकर ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न किया और बाद में अपनी पहचान छिपाने के प्रयास में पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। अपराध को छिपाने के लिए आरोपी ने बच्ची के शव को गोठे के अंदर गोबर के ढेर के नीचे दबा दिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना का पता तब चला जब बच्ची दोपहर में लापता हो गई और उसके परिवार ने उसकी तलाश शुरू कर दी। तलाशी अभियान के दौरान बच्ची का शव बरामद हुआ। इस घटना को लेकर स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश फैल गया है। शुक्रवार शाम को जब बच्चे का शव स्थानीय पुलिस स्टेशन के पास लाया गया।

शोक संतप्त परिवार के सदस्य फूट-फूटकर रोने लगे और बड़ी संख्या में ग्रामीण न्याय की मांग करते हुए जमा हो गए। प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर दिया और आरोपियों के लिए कड़े से कड़े दंड की मांग करते हुए नारे लगाए। पुलिस ने बलात्कार और हत्या सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

पुणे ग्रामीण पुलिस के अधीक्षक संदीप सिंह गिल ने कहा कि 15 दिनों के भीतर आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल कर दिया जाएगा और मामले की सुनवाई त्वरित अदालत में की जाएगी। गिल ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि पुलिस इस मामले में कड़ी कार्रवाई करेगी।

(घटना को लेकर आक्रोश में भोर के नासरापुर में निवासियों ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया) शनिवार को नासरापुर में विरोध प्रदर्शन के चलते पूर्णतः बंद रहा। स्थानीय व्यापारी संघों और ग्रामीणों द्वारा समर्थित बंद के तहत दुकानें और व्यवसाय बंद रहे।

भैरवनाथ मंदिर से सुबह एक विशाल विरोध मार्च ("निषेध मोर्चा") का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों निवासियों ने पीड़ित परिवार के साथ एकजुटता व्यक्त करने और त्वरित न्याय की मांग करने के लिए भाग लिया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रPune Policeरेपहत्याrapemurder case
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMaharashtra HSC Result 2026: कुल 14,44,713 छात्रों ने पंजीकरण कराया, 14,33,058 परीक्षा में शामिल और 12,86,843 छात्र उत्तीर्ण

क्राइम अलर्टआठ वर्षों से पति से अलग रह रही 43 वर्षीय महिला, 2021 में चंद्रगौड़ा से मुलाकात, टीवी धारावाहिकों में मेकअप काम देने के बहाने आने लगा घर, शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए

क्राइम अलर्टबरगी डैम हादसाः मरने वाले में तिरुचिरापल्ली के कामराज, पत्नी करुकुझली और बेटे तमिल वेंधन, करुकुझली की रिश्तेदार पी सौभाग्या और बेटा पी मयूरन?

भारतJabalpur cruise accident: चीखें, दहशत और हाथ में 'सीलबंद' लाइफ जैकेट; नए वीडियो ने खोली सुरक्षा दावों की पोल

क्राइम अलर्टसोशल मीडिया पर प्रेमजाल में फंसाकर अपहरण कर फिरौती, विक्रम कुमार को प्यार में लुभाया संध्या कुमारी और...

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टGhaziabad: मंदिर से लौट रहे परिवार पर हमला, गर्भवती महिला समेत 9 लोग लहूलुहान; इलाके में तनाव

क्राइम अलर्टट्रांसफर-पोस्टिंग करा देंगे?, भोजपुर के डीएम तनय सुल्तानिया को ठगने की कोशिश?, 'ईडी अधिकारी' अभिषेक अग्रवाल अरेस्ट

क्राइम अलर्टरघुनाथपुर थाना से महज कुछ ही दूरी, एसबीआई एटीएम से 3700000 रुपये उड़ाए?, बिहार में पुलिस के लाख दावे के बावजूद अपराधियों के हौसले बुलंद

क्राइम अलर्टघोड़ासहन थाना क्षेत्रः 67 लाख रुपये नकदी बरामद, भारतीय और नेपाली मुद्राएं, दस्तावेज, बैंक लेनदेन कागजात, क्यूआर कोड स्कैनर

क्राइम अलर्टUP News: पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ मुरादाबाद का छेड़खानी आरोपी, बुर्का पहनी महिला को किया था परेशान