लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: पुलिस की गोली से महिला घायल; थाना परिसर में लोगों ने किया जमकर हंगामा, वीडियो वायरल

By अंजली चौहान | Updated: December 9, 2023 10:31 IST

वीडियो में देखा जा सकता है कि थाने में मौजूद महिला को उस वक्त सिर में गोली मार दी गई, जब पुलिस अधिकारी अपनी पिस्तौल चेक कर रहा था.

Open in App

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ थाने में लोगों की भीड़ के हंगामा करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हंगामा कर रही भीड़ ने पुलिसवालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें एक गवाह को भगाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।

दरअसल, मामला शुक्रवार का है जब थाने में एक महिला अपने पासपोर्ट के सत्यापन के लिए पहुंची थी और उसके साथ एक शख्स भी मौजूद था। इसी दौरान पुलिसकर्मी द्वारा बंदूक का निरीक्षण किया जा रहा था कि तभी बंदूक की गोली महिला के सिर पर लग गई और वह जमीन पर आ गिरी।

इस घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया जिसके बाद लोगों का गुस्सा थाने पर आ कर फूटा। लोगों ने आरोपी पुलिस वाले पर कार्रवाई की मांग की है वहीं, आरोप है कि पुलिस ने मुख्य गवाह को भगाने का काम किया है। 

पासपोर्ट सत्यापन के लिए पुलिस स्टेशन का दौरा किया

महिला की पहचान इशरत (55) के रूप में हुई है। वह शुक्रवार शाम को पासपोर्ट सत्यापन के लिए पुलिस स्टेशन गई थी। इशरत उमरा करने के लिए सऊदी अरब जाना चाहती थी। आरोपी पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है और उसके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। थाने के अंदर हुई दुर्घटना के बाद से वह फरार है।

गुस्साएं लोगों को जब इस घटना की सूचना मिली तो वह पुलिस भिड़ गए। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें लोगों की भीड़ थाने में जाकर हंगामा कर रही है। वहीं, एक पुलिसकर्मी गाड़ी ले जाता हुआ नजर आ रहा है कि तभी एक महिला गाड़ी के आगे आ जाती है और पुलिसवाले से कहती है कि गाड़ी मेरे ऊपर से ले जाओ। महिला जोर-जोर से चिल्ला रही है। पूरे थाने में अराजकता का माहौल हुआ नजर आ रहा है। 

क्या है पूरा मामला?

सीसीटीवी वीडियो में दिख रहा है कि महिला पुलिस स्टेशन में प्रवेश करती है और वहां खड़ी रहती है। बाद में एक पुलिस अधिकारी सब-इंस्पेक्टर मनोज शर्मा को पिस्तौल देता है। जब वह इसे साफ कर रहा था, तो गलती से बंदूक चल गई और महिला को लगी, जिससे वह गिर गई। आनन-फानन में घायल महिला को इलाज के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया फिलहाल उसकी सर्जरी चल रही है और उसकी हालत गंभीर है।

सोशल मीडिया पर अब एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ लोग पुलिस के साथ झड़प में फंस गए हैं और एक शख्स को पुलिस से छुड़ाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। थाने के अंदर हुई घटना का चश्मदीद बताया जा रहा शख्स भी घायल हो गया और घायल होने के बाद उसके हाथ और पैर से खून निकल रहा था। उन्होंने वीडियो में अपना घायल हाथ और पैर दिखाया।

रिपोर्ट के अनुसार, यूपी के अलीगढ़ में, लोग पुलिस से भिड़ गए क्योंकि वे एक व्यक्ति को भगाने की कोशिश कर रहे थे जो पुलिस स्टेशन में घटना का गवाह था जहां एक महिला को सब-इंस्पेक्टर की पिस्तौल से सिर में गोली लगने से चोट लगी थी। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, गोलीबारी की घटना का गवाह लाल टी शर्ट वाला व्यक्ति एक अलग मामले में संदिग्ध था। पुलिस का दावा है कि उसका परिवार उसे पुलिस से बचाने की कोशिश कर रहा था।

पुलिस ने इस दावे का खंडन किया है

हालांकि, पुलिस ने मीडिया के दावे का खंडन किया है और कहा है कि जनता उस व्यक्ति को थाने से ले जाने की कोशिश कर रही थी। पुलिस ने कहा, "दिखाए गए तथ्य झूठे/गलत हैं। जनता के लोग उपरोक्त व्यक्ति को थाने से ले जाने की कोशिश कर रहे थे, जबकि पुलिस ने उन्हें ऐसा करने से रोका, क्योंकि उनसे अभी पूछताछ नहीं की गई थी।" 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशअलीगढ़निशानेबाजीक्राइमवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने