लाइव न्यूज़ :

उन्नाव: महिला से गैंगरेप वीडियो बनाने के मामले में 6 पर मुकदमा दर्ज, 3 गिरफ्तार

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: July 7, 2018 08:52 IST

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में महिला के साथ जबरदस्ती करने वाले और उसका वीडिया बनाकर वायरल करने के मामले में यूपी पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ गैंगरेप सहित अन्य धाराओं मामला दर्ज किया है।

Open in App

उन्नाव, 7 जुलाई। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में महिला के साथ जबरदस्ती करने वाले और उसका वीडिया बनाकर वायरल करने के मामले में यूपी पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ गैंगरेप सहित अन्य धाराओं मामला दर्ज किया है। मामला मीडिया की सुर्खियों में आने के बाद पुलिस ने एक नाबालिग सहित छह लोगों के खिलाफ गैंगरेप, मारपीट और आईटी एक्ट सहित अन्य कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। 

पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक आरोपी चोरी के आरोप में एक दिन पहले ही बंद हुआ था। वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तार होना बाकी है। पुलिस बचे हुए तीन अन्य आरोपियों की तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही है। इससे पहले पुलिस ने पीड़ित महिला की पहचान कर उसके बयान दर्ज किए थे। उसका मेडिकल टेस्ट भी किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें: VIDEO: यूपी में महिला सुरक्षा के दावे बेअसर, रेप के लिए घर से घसीटते हुए जंगल ले जा रहे दरिंदे

वायरल हुए इस वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि तीन दरिंदे एक महिला से जबरदस्ती घर से उठाकर एक सुनसान जंगल में लाकर उसके साथ रेप करने की कोशिश कर रहे है।वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कि कैसे तीनों दरिंदे बेशर्मी से उस महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहे हैं और महिला गिड़गिड़ा कर अपनी इज्जत की भीख मांग रही है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वीडियो 2 महीने पुराना है। ये मामला सहजनी गांव का है। इस मामले में पुलिस ने आकाश नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस बाकी दो आरोपियों की तलाश में लगी है। वीडियो के वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मंच गया है और आसपास की महिलाएं अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही हैं। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशउन्नाव गैंगरेपहैरेसमेंटवायरल वीडियोगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला