लाइव न्यूज़ :

"मुझे पुलिस पर नहीं है भरोसा", नशे में धुत ऑन ड्यूटी दरोगा ने कह दी यह बात, वीडियो वायरल होने पर हुए सस्पेंड

By आजाद खान | Updated: December 25, 2021 14:18 IST

ऑन ड्यूटी नशे में धुत दरोगा ने कहा कि उन्हें अब पुलिस पर से भरोसा उठ गया है। दरोगा का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में नशे में धुत दरोगा को बवाल मचाते हुए देखा गया है।दरोगा पर ऑन ड्यूटी शराब पीकर हंगामा करने का आरोप है।आला अधिकारियों ने मामले में कार्रवाई करते हुए दरोगा को सस्पेंड कर दिया है।

भारत: उत्तर प्रदेश के हरदोई शहर कोतवाली क्षेत्र से एक दरोगे के नशे में धुत होकर ऑन ड्यूटी बवाल काटने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में दरोगा ने ऑटो चालकों को जूते से पिटते हुए और वहां मौजूद लोगों के साथ बदसलूकी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस वाले के इस हरकत को देख लोगों ने इसका खूब विरोध किया। बता दें कि दरोगा नशे में इतना मस्त थे कि उन्हें थाने वापस ले जाने आए उनके साथी को भी वे पहचान नहीं पाए और जाने से इंकार करते दिखे। वहीं इस मामले में एसपी ने नशेबाज दरोगा को निलंबित कर पूरे मामले की जांच सीओ सिटी को सौंप दी है।

क्या है मामला

वीडियो में यह देखा गया कि पुलिस लाइन में तैनात दरोगा कृष्णप्रताप सिंह शहर कोतवाली क्षेत्र के नघेटा रोड पर शराब के नशे में धुत हंगामा कर रहे हैं। दरोगा को वीडियो में यह कहते हुए भी सुना कि उन्हें पुलिस पर भरोसा नहीं है जिससे पुलिस डिपार्टमेंट की खूब किरकिरी हुई। इसके बाद दरोगा ने रास्ते पर चल रहे ऑटो चालकों को खरी खोटी सुनाया और उनके विरोध करने पर उन्हें जूते से पिटने की भी कोशिश की। उनपर राहगिरों के साथ बदसलूकी करने और उन्हें गाली देने का भी आरोप लगा है। 

जांच के बाद दरोगा सस्पेंड

वहीं इस वीडियो के वायरल होने के बाद अधिकारियों की नजर इस घटना पर पड़ी। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार यादव ने कहा कि एसपी अजय कुमार के द्वारा दरोगा को तुरंत निलंबित कर दिया गया है और पूरे मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी दी गई है। वहीं इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग इस पर खूब मजे ले रहे हैं और देखते ही देखते वीडियो को बहुत व्यूज भी मिल रहे हैं। 

टॅग्स :क्राइमउत्तर प्रदेशPoliceवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना