लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरनगर में नशीला पदार्थ खिलाकर 10वीं की 17 लड़कियों के साथ उत्पीड़न, दो प्रबंधकों पर एफआईआर

By विनीत कुमार | Updated: December 7, 2021 07:41 IST

यूपी के मुजफ्फरनगर में 10वीं की लड़कियों को प्रैक्टिल परीक्षा के नाम पर दूसरे स्कूल ले जाने और उनके साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। दो स्कूलों के प्रबंधकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

Open in App
ठळक मुद्दे10वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा के नाम पर लड़कियों को एक स्कूल से दूसरे स्कूल ले जाया गया।आरोपों के अनुसार खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर लड़कियों को दिया गया और फिर उनके साथ उत्पीड़न हुआ।बीजेपी विधायक की दखल के बाद दोनों स्कूल के दो प्रबंधकों के खिलाफ एफआईआर, फरार हैं दोनों आरोपी।

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दो स्कूलों के प्रबंधकों के खिलाफ 17 लड़कियों का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। ये एफआईआर रविवार को दर्ज की गई। आरोप है कि दसवीं की 17 लड़कियों को सीबीएसई प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए दूसरे स्कूल ले जाया गया था, जहां उनके साथ अश्लील हड़कत और छेड़छाड़ की गई।

आरोपियों में एक प्रबंधक उस स्कूल का है, जहां लड़कियां पढ़ती हैं जबकि दूसरा प्रबंधक उस स्कूल का है जहां लड़कियों को ले जाया गया था। दोनों को पुलिस अभी गिरफ्तार नहीं कर सकी है जबकि घटना करीब 15 दिन पहले की है।

खाने में मिलाया नशीला पदार्थ

आरोपों के अनुसार लड़कियों के खाने में नशीले पदार्थ मिला गए थे और फिर 17 नवंबर की रात उनकी साथ उत्पीड़न किया गया। ये घटना उस समय सामने आई जब दो पीड़िताओं के माता-पिता ने भाजपा के पुरकाजी से विधायक प्रमोद उत्वल से संपर्क किया। वहीं, जिस पुलिस स्टेशन के दायरे में स्कूल आता है, वहां के इनचार्ज को हटा दिया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की है। सूत्रों ने कहा कि दोनों आरोपी बच रहे थे क्योंकि माता-पिता बहुत गरीब हैं और उन्होंने लड़कियों को परीक्षा के लिए दूसरी जगह ले जाने पर सवाल नहीं उठाया। एफआईआर के अनुसार नशीला पदार्थ खाने के बाद 17 लडकियां अचेत अवस्था में रहीं और अगले दिन घर लौटीं। उन्हें धमकी दी गई थी कि वे घटना को लेकर किसी से बात नहीं करेंगे नहीं तो उनके परिवार के सदस्यों को मार डाला जाएगा।

विधायक प्रमोद उत्वल ने कहा कि माता-पिता द्वारा संपर्क किए जाने के बाद उन्होंने एसएसपी अभिषेक यादव से संपर्क किया और जांच शुरू की गई। यादव ने कहा कि आरोप सही पाए गए हैं।

आरोपियों की पकड़ के लिए छापेमारी

वहीं, थाने के नए प्रभारी ने कहा, 'हमने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की है। हमने उन्हें खोजने के लिए दो टीमें बनाई हैं। आईपीसी की संबंधित धाराओं के अलावा आरोपियों पर POCSO एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।'

प्राथमिकी के अनुसार लड़कियों माता-पिता से प्रबंधक ने 17 नवंबर को संपर्क किया था और बताया कि उन्हें 10वीं के प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए एक दूसरे स्कूल ले जाना होगा। वहीं, उसी कक्षा में पढ़ने वाले लड़कों के माता-पिता से कोई संपर्क नहीं किया गया था। यह बात भी सामने आई है कि दोनों स्कूलों को केवल आठवीं कक्षा तक की कक्षाएं संचालित करने की अनुमति थी, लेकिन उन्होंने कक्षा 10 तक के छात्रों को अपने यहां प्रवेश दिया था

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारक्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशमुजफ्फरपुरयौन उत्पीड़न
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?