लाइव न्यूज़ :

मुरादाबाद: शादी से पांच दिन पहले लड़की की हत्या, मंगेतर पर आरोप, जानें क्या है पूरा मामला

By वैशाली कुमारी | Updated: June 16, 2021 10:42 IST

मुरादाबाद में एक युवती की हत्या का आरोप उसी के मंगेतर पर लगा है। आरोपों के अनुसार युवक ने लड़की को शॉपिंग के लिए बुलाया था और फिर उसकी हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपों के अनुसार टीना को उसके मंगेतर ने फोन कर शॉपिंग के लिए बुलाया था और फिर हत्या कर दी।पुलिस को दोपहर करीब 2.30 बजे गांव के बाहर सड़क पर टीना का शव पड़ा मिला।परिवार ने शव की पहचान की और आरोप लगाया कि जितिन उसे साड़ी खरीदने के लिए बाहर ले गया था

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में युवती की उसी के मंगेतर द्वारा गला घोंट कर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवती का शव शादी से पांच दिन पहले एक सड़क के किनारे पड़ा मिला। सामने आई अभी तक की जानकारी के अनुसार शख्स युवती से शादी नहीं करना चाहता था और इसलिए उसने उसकी हत्या कर दी।

घटना सोमवार की है। टीना नाम की युवती को उसके मंगेतर जितिन ने फोन कर शादी के लिए कुछ साड़ी खरीदने के लिए मिलने को कहा। शादी समारोह में आए एक रिश्तेदार विपिन ने बताया कि लड़की की मां ने उसे करीब 11 बजे पास के बस स्टैंड पर छोड़ दिया था। 

पुलिस को दोपहर में मिली टीना की लाश

इसके बाद पुलिस को दोपहर करीब 2.30 बजे गांव के बाहर सड़क पर टीना का शव पड़ा मिला। परिवार ने कहा कि जितिन से मिलने के कुछ घंटे बाद टीना मृत पाई गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

टीना के परिवार ने आरोप लगाया है कि यह एक लव मैरेज थी और अगर जितिन को इस शादी से आपत्ति थी तो वह इससेमना कर सकता था।

सोमवार को जब जितिन घर लौटा तो टीना उसके साथ नहीं थी। परिजनों ने चारों ओर उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि उसका शव गांव के बाहर सड़क किनारे पड़ा है। 

परिवार ने शव की पहचान की और आरोप लगाया कि जितिन उसे साड़ी खरीदने के लिए बाहर ले गया और उसका गला घोंट दिया। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि जितिन ने यह अपराध क्यों किया।

टॅग्स :हत्याउत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...