लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: जंगल में लकड़ी बीनने गई किशोरी को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 16, 2018 13:41 IST

पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, मथुरा जनपद इलाके में किशोरी जंगल में लड़की बीनने गई थी। उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया था।

Open in App

मथुरा, 16 जून। उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में जलावन के लिये जंगल से लकड़ी बटोरने गई किशोरी को बंधक बनाकर कथित तौर पर दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर बरेली के रहने वाले आरोपी जेसीबी चालक की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिये हैं। पुलिस के अनुसार मामला फरह थाना क्षेत्र के एक गांव का है।

यह भी पढ़ें: दलित किशोरी से रामलीला ग्राउंड में गैंगरेप, पुलिस ने कहा- पुष्टि होने पर दर्ज होगा मामला

उन्होंने बताया कि प्राप्त शिकायत के अनुसार दो दिन पहले 16 वर्षीय किशोरी जंगल में लकड़ी बीनने गयी थी। लेकिन जब वह शाम तक घर नहीं लौटी तो उसके परिजन ने उसे ढूंढना शुरू किया। काफी खोजबीन के बाद जंगल में वह बदहाल हालत में पड़ी मिली।

उन्होंने बताया कि उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया था। घर आने के बाद उसने अपने साथ हुए बलात्कार के लिये जेसीबी चलाने वाले युवक राहुल को जिम्मेदार बताया। पुलिस के अनुसार आरोपी राहुल पीड़िता को बहला-फुसलाकर ले गया था। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गयी है।

यह भी पढ़ें: डॉक्टर को पेड़ से बांधकर, आंखों के सामने बेटी और पत्नी से गैंगरेप

वहीं उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के बहसूमा थानाक्षेत्र में एक दलित किशोरी से उसके कस्बे के ही दो युवकों ने अपहरण करके कार में सामूहिक बलात्कार किया गया। देर रात हुई इस घटना की पीड़ित किशोरी द्वारा आज सुबह बहसूमा पुलिस थाने में आरोपी युवकों के खिलाफ तहरीर दी गई। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :उत्तर प्रदेशरेपक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट