लाइव न्यूज़ :

युवती को अश्लील वीडियो दिखा कुछ ऐसे कर रहे साइबर ठग क्राइम, पुलिस की टीम कर रही है जांच

By आजाद खान | Updated: December 22, 2021 15:49 IST

पुलिस ने अपने जांच में डॉक्टर एके गुप्ता नामक एक व्यक्ति के पास से 34 बैंक खाते होने की बात कही है। जांच के बाद इन खातों को फ्रीज किया जा चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देआगरा में साइबर क्राइम के नए मामले ने लोगों के साथ पुलिस को भी हैरान कर दिया है।इस पर पुलिस का कहना है कि ज्यादातर कॉल बिहार और झारखंड से आती हैं।पुलिस की माने तो पिछले चार माह में 223 से अधिक बैंक खाते फ्रीज कराए जा चुके हैं।

क्राइम अलर्ट: उत्तर प्रदेश के आगरा से साइबर क्राइम के हैरान कर देने वाले मामले सामने आए हैं। पुलिस के मुताबिक, आगरा में बिहार और झारखंड के साइबर ठगो के मामलों में काफी तेजी देखने को मिला है। इस पर पुलिस का कहना है कि अपराधियों के मोबाइल नंबर मिल जाने पर भी उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पा रही है और मामलों में काफी तेजी भी देखने को मिला है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में पिछले चार माह में 223 से अधिक बैंक खाते फ्रीज कराए जा चुके हैं। वहीं इसके साथ 127 बैंक खातों को फ्रीज करने की रिपोर्ट भेजी गई है। इस मामले में पुलिस को जानकारी मिली है कि डॉक्टर एके गुप्ता नामक एक शख्स के 34 बैंक खातों को फ्रीज किया गया है। साइबर क्राइम के हर रोज नए नए तरीके सामने आ रहे हैं, ऐसे में पुलिस को एक हैरान कर देने वाली बात सामने आई है। यूपी पुलिस जल्द ही इन ठगों को छानबिन और गिरफ्तारी के लिए बिहार और झारखंड में अपनी एक टीम भेजेगी। 

ठगो ने अपनाया क्राइम का नया तरीका 

साइबर ठगों ने क्राइम का एक नया तरीका अपनाया है। पुलिस को मुताबिक, ये ठग व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर दोस्ती और बातचीत करने की कोशिश करते हैं। इसके बाद वे लोग पीड़ितों को वीडियो कॉल करने की बात कहते हैं। उनके वीडियो कॉल पर तैयार हो जाने के बाद, वे लोग उन्हें कॉल करते हैं तो दूसरी तरफ एक न्यूड युवती को देखते हैं। साइबर ठग अपने जाल में उन्हें इस तरह से फंसाते है कि वे भी न्यूड होकर वीडियो कॉल में आ जाते हैं। इसके बाद उस वीडियो कॉल को रिकार्ड कर उनसे पैसे मांगते हैं। पैसे नहीं देने पर उनके न्यूड वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करने की धमकी देते हैं। ईज्जत के डर से बहुत से लोग उनके झांसे में आ जाते हैं। पुलिस ने बताया कि आगरा में कई लोग इसका शिकार हो चुके हैं, लेकिन बदनामी की वजह से पुलिस के पास नहीं पहुंच रहे हैं।

ऐसे रहे सतर्क

मामले में पुलिस ने आम लोगों को इन साइबर ठगों से बचने की सलाह दी है। इसपर एडीजी जोन राजीव कृष्ण ने बताया कि लोगों को इस ठगों से सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि साइबर अपराधी लालच में फंसाकर ठगी का शिकार बनाते हैं। सलाह देते हुए उन्होंने बताया कि अनजान लोगों के कॉल आने पर विश्वास नहीं करें और लॉटरी और बीमा पॉलिसी का लाभ लेने के चक्कर में भी नहीं आएं। इसके साथ मोबाइल पर आने वाले ओटीपी को किसी अन्य व्यक्ति से शेयर नहीं करें।  

टॅग्स :क्राइमCyber Crime Police StationभारतIndia
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने