लाइव न्यूज़ :

Uttar Pradesh Crime: पहले की दारू पार्टी, फिर दोस्त पर किया जानलेवा हमला, मौत

By अंजली चौहान | Updated: June 8, 2024 12:36 IST

Uttar Pradesh Crime:बुलंदशहर में दोस्त ने अपने दोस्त की हत्या कर दी।

Open in App

Uttar Pradesh Crime: लोग अपने दोस्तों के साथ खुशी मनाने के लिए पार्टी करते हैं। दारू के शौकीन लोग पार्टियों में जाम से जाम छलका कर एन्जॉय करते हैं। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में भी कुछ ऐसा ही हुआ, जहां कुछ दोस्त मिलकर दारू पार्टी कर रहे हैं। लेकिन देखते ही देखते पार्टी खूनी रजिंश में बदल गई। कथित घटना गुरुवार, 6 जून को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हुई जब शराब पार्टी में बवाल हो गया।

बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने दोस्त की इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उसने उस पर पेशाब कर दिया था। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आरोपी अंकुर कुमार ने अपने दोस्त की कथित तौर पर उस पर पेशाब करने पर हत्या कर दी।

रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित की पहचान सिकंदराबाद के सरायघासी गांव के निवासी राहुल कुमार (32) के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह घटना उस समय हुई जब राहुल कुमार अपने पांच दोस्तों के साथ पार्टी करने के बाद बुलंदशहर से कार में सवार होकर आ रहा था। वापस आते समय दोस्तों ने शौच के लिए अपनी कार रोकी। यह तब हुआ जब राहुल ने अंकुर कुमार पर पेशाब कर दिया क्योंकि अन्य दोस्तों ने उसका मजाक उड़ाया।

इसके बाद राहुल ने कथित तौर पर अंकुर को थप्पड़ मार दिया रात करीब 1 बजे अंकुर राहुल के घर पहुंचा और आंगन में सो रहे राहुल पर कई बार चाकू से वार किया। घटना के बारे में बात करते हुए राहुल के पिता छत्रपाल सिंह ने कहा कि उन्हें लगा कि यह उनका बेटा है क्योंकि राहुल अक्सर देर से घर आता था।

हालांकि, जब उन्होंने किसी के चीखने की आवाज सुनी तो राहुल को खून से लथपथ देखकर सिंह चौंक गए। सिंह ने यह भी कहा कि उनका बेटा खून से लथपथ पड़ा था और उसके चेहरे और गर्दन पर चाकू से वार के निशान थे। 

स्थानीय लोगो का कहना है कि राहुल और अंकुर के बीच झगड़े के बारे में उन्हें पता चला तो उन्होंने पीड़ित के पिता को फौरन बताया। उन्होंने यह भी बताया कि अंकुर रात में उनके घर की ओर आ रहा था। घटना के बाद सिंह ने पुलिस से संपर्क किया और अंकुर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारबुलंदशहरहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?