लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: ATS ने हिजबुल के संदिग्ध आतंकी को किया गिरफ्तार, गणेश चतुर्थी पर हमला करने का था प्लान

By भारती द्विवेदी | Updated: September 13, 2018 17:06 IST

सवाल-जवाब के दौरान उसने ये बात कबूल की है कि वो साल 2017 में वो कश्मीर के किश्‍तवाड़ में  ट्रेनिंग लेने गया था।

Open in App

नई दिल्ली, 13 सितंबर:उत्तर प्रदेश के कानपुर से आतंकवाद निरोधी दस्ता (ATS)ने हिजबुल मुजाहिद्दीन के संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। यूपी के डीजीपी ओपी सिंह ने जानकारी देते हुए कहा है कि गिरफ्तार आतंकी गणेश चतुर्थी पर हमले करने वाला था। वो भारतीय नागरिक है और पढ़ा-लिखा है। सवाल-जवाब के दौरान उसने ये बात कबूल की है कि वो साल 2017 में वो कश्मीर के किश्‍तवाड़ में  ट्रेनिंग लेने गया था।

हिजबुल के आतंकी का नाम कमरउजजमा  बताया जा रहा है। गिरफ्तार आतंकी असम के नौगांव का रहने वाला है। वो काफी दिनों से कानपुर में रेकी कर रहा था। एटीएस को उसके फोन से रेकी के कई वीडियो भी मिले हैं। पूछताछ के दौरान ये भी पता चला कि क्योंकि आतंकी भारत का ही रहने वाला है इसलिए संगठन इस आगे बढ़ा रही थी। भारतीय होने की वजह से उस पर किसी को शक भी नहीं  होता।

बता दें कि हिजबुल मुजाहिद्दीन एक अलगाववादी आतंकी संगठन है। इस आतंकी संगठन को मुहम्मद एहसान डार ने किया था। जम्मू-कश्मीर में ये संगठन काफी सक्रिय है। साल 2016 मारा गया बुरहान वानी हिजुबल का ही आतंकी था। उसके मौत के बाद जाकिर मुसा को हिजुबल का नया कमांडर बना गया है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह