लाइव न्यूज़ :

Uttar Pradesh: बलरामपुर में 8वीं कक्षा में पढ़ने वाली 16 वर्षीय छात्रा की चाकुओं से गोदा?, हापुड़ में पति ने पत्नी की धारदार हथियार से गला रेता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 14, 2024 22:25 IST

सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को पास के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देहत्या का कारण युवक द्वारा एकतरफा प्रेम बताया जा रहा है।आरोपी युवक धर्मपाल चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बलरामपुरः उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के देहात थाना क्षेत्र में शनिवार को एक छात्रा की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली 16 वर्षीय छात्रा शनिवार को साइकिल पर अपने गांव समदा से जा रही थी तभी गांव के धर्मपाल चौहान ने उस पर चाकुओं से हमला कर दिया, जिससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को पास के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार हत्या का कारण युवक द्वारा एकतरफा प्रेम बताया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक नम्रता श्रीवास्तव ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक धर्मपाल चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पत्नी की गला रेत कर  हत्या कर पति फरार, पुलिस तलाश में जुटी

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में शनिवार को एक व्यक्ति ने कथित तौर पर झगड़े के बाद पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक शनिवार सुबह बाबूगढ़ क्षेत्र के मुक्तेश्वर के निवासी रमेश और उसकी पत्नी संगीता के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।

तभी गुस्से में आकर रमेश ने संगीता (40) के गर्दन पर धारदार हथियार से हमला करके उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने कहा कि वारदात के बाद से आरोपी फरार है। थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली