लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: बिना वैध दस्तावेज के ग्रेटर नोएडा में रह रहे थे 16 विदेशी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By अंजली चौहान | Updated: June 2, 2023 14:41 IST

ग्रेटर नोएडा में बिना किसी दस्तावेज के 16 विदेशी लोग रह रहे थे इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देग्रेटर नोएडा 3 महिलाओं समेत 16 विदेशी गिरफ्तारबिना किसी वैध दस्तावेज के रह रहे थे विदेशी पुलिस इन सबको गिरफ्तार कर जांच कर रही

नोएडा:उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में वैध वीजा और पासपोर्ट के बिना रहने वाले 16 विदेशियों नागरिकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार विदेशियों में तीन महिलाओं सहित अन्य पुरुष शामिल हैं। गौरतलब है कि पुलिस ने ये कार्रवाई शुक्रवार को की है। 

अधिकारियों के अनुसार, पुलिस की खुफिया इकाई ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा के ची 5 सेक्टर में एक निरीक्षण किया, जिसके दौरान 16 नागरिक बिना कानूनी दस्तावेजों के रह रहे थे।  उन्होंने कहा कि इस मामले में उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है। पुलिस की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि खुफिया इकाई ने एक जून 2023 को बेटन-2 थाना क्षेत्र के सेक्टर ची 5 स्थित कासा ग्रांड टावर में रह रहे विदेशी नागरिकों की वीजा अवधि का निरीक्षण किया।

इस दौरान तीन महिलाओं सहित अफ्रीकी मूल के 16 नागरिक बिना वैध पासपोर्ट और वीजा के पाए गए। इसके बाद फौरन कार्रवाई करते हुए इन्हें पकड़ लिया गया।

सभी 16 विदेशियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करके आगे की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मामले में जांच किए जाने के बाद इन विदेशी नागरिकों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। 

बता दें कि गुरुवार को नोएडा पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। बताया जा रहा है कि ढाई हजार से अधिक फर्जी कंपनी बनाकर 15 हजार करोड़ से अधिक का फ्रॉड करने वाले इस गिरोह का खुलासा हुआ तो सबके होश उड़ गए। आरोपी ने पांच साल में फर्जी कंपनी बनाकर जीएसटी रिफंड आईटीसी प्राप्त कर सरकार को हजारों करोड़ का धोखा दिया।

गौरतलब है कि कोतवाली सेक्टर 20 की पुलिस ने इस गिरोह में शामिल एक महिला समेत करीब 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि सात आरोपी अब भी फरार हैं।

जालसाजों के पास से पुलिस को करीब छह लाख से अधिक लोगों का पैन कार्ड, आधार कार्ड, बिजली बिल आदि डेटा मिला है। आरोपियों के पास से 12.60 लाख रुपये और 2660 फर्जी जीएसटी फर्म के कागजात भी बरामद किए गए हैं। इसके अलावा, 32 मोबाइल और तीन कारें बरामद हुई हैं। 

टॅग्स :ग्रेटर नोएडाउत्तर प्रदेशUttar Pradesh Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी