लाइव न्यूज़ :

पति ने पत्नी और 6 वर्षीय बेटी की गला रेतकर की हत्या, वजह सुन आप भी हो जाएंगे शर्मसार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 14, 2018 09:14 IST

मामला उत्तर प्रदेश मेरठ का है। हत्या के बाद आरोपी पति ने पुलिस और लोगों को गुमराह करने की कोशिश की।

Open in App

मेरठ, 14 मार्च; उत्तर प्रदेश के बहसूमा कस्बे के मोहल्ला कांवडवाला में पति ने बेटा ना होने पर मामूली कहासुनी में पत्नी एवं छह वर्षीय मासूम बेटी की गला रेत कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति एवं उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है।

आठ साल पहले हुई थी शादी 

थाना प्रभारी अजय चौहान ने आज बताया कि बहसूमा कस्बे के मोहल्ला कावंड वाला निवासी अनुज की शादी आठ साल पूर्व ममता से हुई थी। शादी के दो सालों के भीतर ही ममता ने अवनी नाम की बेटी को जन्म दिया। 

बेटा ना होने पर की हत्या

आरोप है कि बेटी के जन्म के बाद से ही बेटा नहीं होने पर अनुज और उसकी मां इन्द्रेश ताना कसती थी। सोमवार की देर रात सास बहू के बीच बेटा ना होने पर पुनः कहासुनी हो गयी। अनुज ने धारदार हथियार से ममता की गर्दन को रेत दी। ममता की चीख पुकार सुनकर उसकी पुत्री अवनी उठ गयी और उसने शोर मचा दिया। अवनी के शोर मचाने पर सास ने उसका मुंह भीच दिया और अनुज ने गर्दन पर धारदार हथियार से प्रहार करके उसकी भी हत्या कर दी। 

लोगों को किया गुमराह

हत्या के बाद में आारोपी सो गये और तडके में जलालपुर गांव में अनुज ने अपने साले कर्मवीर को फोन किया और बताया कि ममता ने जहर खा लिया है और उसकी मौत हो गयी है। परिजनों को संदेह हुआ और उन्होंने अनुज, इन्द्रेश और प्रदीप मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेरठ भेज दिया है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: नशे में सड़क पर पड़े दारोगा, वीडियो वायरल होते ही सस्पेंशन

भारतलोकसभा-विधानसभा में महिला आरक्षणः 50 प्रतिशत नहीं तो 33 प्रतिशत ही सही, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-हम बीजेपी के साथ?

क्राइम अलर्टKarnataka: शादीशुदा महिला के प्रेमी संग भागने पर खौफनाक सजा, परिवार वालों ने खिलाया जहर, फिर शव को लगा दी आग

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसुंदर लड़कियों की तस्वीरें दिखाकर लड़कों को फंसाते?, रजिस्ट्रेशन नाम पर 1500 रुपये की वसूली, हिरासत में 3 लड़की, फर्जी मैरिज ब्यूरो पर साइबर पुलिस की छापेमारी?

क्राइम अलर्टअमरावती में 180 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण?, मोहम्मद अयाज के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, वीडियो

क्राइम अलर्ट180 लड़कियों का शोषण, 350 आपत्तिजनक वीडियो, बहला-फुसलाया और अंतरंग पल किए रिकॉर्ड, मोहम्मद अयाज उर्फ ​​तनवीर अरेस्ट

क्राइम अलर्टमुंबई म्यूजिक इवेंट में ड्रग्स का कहर, 2 MBA छात्रों की ओवरडोज से मौत; छह गिरफ्तार

क्राइम अलर्टयौन उत्पीड़न, धमकी और बदले की कार्रवाई?, आनंद राठी वेल्थ की 33 वर्षीय कर्मचारी ने शिकायत दर्ज कराई