लाइव न्यूज़ :

देखें वीडियो: बिजी सड़क पर युवक ने निकाला देसी पिस्तौल और युवती की कर दी हत्या, दोनों की हुई मौत

By आजाद खान | Updated: September 29, 2022 15:52 IST

हालांकि अभी यह साफ नहीं हुआ है कि किस कारण आरोपी ने युवती की हत्या की है। लेकिन इस घटना के बाद आरोपी की भी मौत हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देदिनदहाड़े एक युवक द्वारा एक युवती की हत्या का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें युवक गोली मारते दिख रहा है। वीडियो में देखा गया कि आरोपी देसी पिस्तौल निकालता है और हत्या कर फरार हो जाता है।

मुंबई:महाराष्ट्र के पालघर के बोईसर में एक युवक ने युवती को दिनदहाड़े गोली मार दी है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसे आरोपी को गोली मारते हुए देखा गया है। 

बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद आरोपी की भी मौत हो गई है। हालांकि अभी यह खुलासा नहीं हुआ है कि युवक ने युवती को गोली किस कारण मारा है। 

वीडियो में क्या दिखा

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि एक युवती आगे-आगे आ रही है और उसे पीछे एक युवक भी आ रहा है। वीडियो में देखा गया है कि जैसे ही युवती आगे बढ़ती है, युवक देसी पिस्तौल से युवती पर गोली चला देता है जिससे उसकी वहीं मौत हो जाती है। 

इस घटना के बाद युवक वहां से सीधा आगे भागता है और फिर कुछ देर बाद जिधर से वह शुरू में आया था, आरोपी उस ओर भाग जाता है। इस बीच युवती का लाश वहीं पड़ा रहता है। 

क्या है पूरा मामला

बताया जा रहा है युवक का नाम श्री कृष्ण सत्यदेव यादव है और वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। वहीं युवती का नाम नेहा महतो बताया जा रहा है जो बिहार की निवासी थी। खबरों के अनुसार, ये दोनों परिचित थे और किसी बात को लेकर युवक ने उस पर गोली चला दी थी। 

जानकारी के अनुसार, युवती की हत्या करने के बाद युवक वहां से भागना चाहा लेकिन वह एक गाड़ी के चपेट में आकर घायल हो गया था। बताया जा रहा है कि बाद में उसकी भी मृत्यु हो गई है। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रPalgharवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल