लाइव न्यूज़ :

UP: दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने महिला को लगाया HIV संक्रमित इंजेक्शन

By रुस्तम राणा | Updated: February 16, 2025 11:34 IST

अदालत के आदेश पर गंगोह कोतवाली पुलिस ने अभिषेक उर्फ ​​सचिन, उसके माता-पिता व अन्य परिजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देपिता का आरोप- बेटी को उसके ससुराल वालों ने जबरन एचआईवी संक्रमित इंजेक्शन दियादहेज में एसयूवी कार और 25 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ऐसा किया गयाससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज

UP News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी को उसके ससुराल वालों ने जबरन एचआईवी संक्रमित इंजेक्शन दिया और दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया, जिसके बाद स्थानीय अदालत के आदेश पर मामला दर्ज किया गया है। महिला के पिता द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने अपनी बेटी सोनल सैनी की शादी 15 फरवरी 2023 को उत्तराखंड के हरिद्वार निवासी अभिषेक उर्फ ​​सचिन पुत्र नाथीराम सैनी से की थी। 

शादी में दूल्हे के परिवार को दहेज के तौर पर एक कार और 15 लाख रुपये नकद दिए गए थे। शिकायत में कहा गया है कि इसके बावजूद ससुराल वाले खुश नहीं थे और कुछ समय बाद उन्होंने स्कॉर्पियो एसयूवी कार और 25 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। जब महिला के माता-पिता ने उनकी भारी मांगों को मानने से इनकार कर दिया तो ससुराल वालों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया।

बाद में हरिद्वार के जस्वावाला गांव में पंचायत के हस्तक्षेप से युवती को वापस ससुराल भेज दिया गया। वहां भी उसे फिर से शारीरिक और मानसिक यातनाएं झेलनी पड़ीं, ऐसा युवती के पिता ने शिकायत में कहा है। युवती के परिजनों का आरोप है कि उसके ससुराल वालों ने उसे एचआईवी संक्रमित इंजेक्शन देकर मारने की साजिश रची। 

कुछ समय बाद युवती की तबीयत बिगड़ने लगी तो उसके परिजन उसे अस्पताल ले गए। मेडिकल जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि युवती एचआईवी संक्रमित है। युवती के परिजनों को हैरानी तब हुई जब उसके पति अभिषेक की जांच कराई गई तो वह एचआईवी निगेटिव पाया गया। इसके बाद युवती के परिजनों ने पुलिस में शिकायत की, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इसके बाद शिकायतकर्ता ने स्थानीय न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर गंगोह कोतवाली पुलिस ने अभिषेक उर्फ ​​सचिन, उसके माता-पिता व अन्य परिजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

टॅग्स :सहारनपुरयूपी क्राइमकोर्टFIR
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP Crime: 50 साल के एक व्यक्ति ने आइसक्रीम बेचने वाले का सिर काटा, फिर कटे हुए सिर को जलाने की कोशिश की

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

क्राइम अलर्ट₹44 लाख का पेंशन घोटाला; मेरठ में बेटे ने पेंशन की लालच में 7 साल तक कागज़ों में मृत माँ को 'ज़िंदा' दिखाया

भारतबारामती, मुंबई और दिल्ली?, हर जगह हाथ खाली, अजीत दादा केस में FIR फाइल नहीं?, रोहित पवार ने कहा- मैं कर्नाटक गया, FIR रजिस्टर, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला