लाइव न्यूज़ :

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 16 गिरफ्तार

By स्वाति सिंह | Updated: June 18, 2018 13:39 IST

पुलिस के मुताबिक इस गिरोह का एक व्यक्ति परीक्षा में बैठता था और वह प्रश्न पत्र की फोटो खींच कर बाहर बैठे सॉल्वर को भेज देता था।

Open in App

लखनऊ, 18 जून: उत्तर प्रदेश पुलिस ने सोमवार को परीक्षाओं में नकल कराने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने नकल कराने वाले इस गिरोह के के 16 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इलाहाबाद में लोक सेवा आयोग (PSC) द्वारा मंगलवार को यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल की भर्ती के लिए परीक्षा होना है।  इसी बीच पुलिस को नकल कराने वाले इस गिरोह का पता चला। पुलिस ने इस गिरोह के पास परीक्षा के दौरान नकल में इस्तेमाल की जाने वाली स्पाई माइक सहित अन्य कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरबाद किए हैं।  इस बात की जानकारी इलाहाबाद के एसएसपी नितिन तिवारी ने दी है।  

ये भी पढ़ें: बिहार: नालंदा में नाबालिग से गैंगरेप, पुलिस ने किया चार आरोपियों को गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक इस गिरोह का एक व्यक्ति परीक्षा में बैठता था और वह प्रश्न पत्र की फोटो खींच कर बाहर बैठे सॉल्वर को भेज देता था।  जिसके बाद सॉल्व पेपर को  स्पाई माइक की मदद से सबके जवाब बताता था।  पुलिस ने बताया कि एक प्रश्न पत्र को सॉल्व कर बताने के लिए इस गिरोह को 5 लाख रुपये मिलते थे। ये भी पढ़ें: ओडिशा में बलात्कार के बाद आदिवासी लड़की की हत्या, जंगल में नग्न अवस्था में मिला शव

बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2018 का मंगलवार को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आयोजित किया गया है। उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने नकल करवाने वाले गिरोह इस गिरोह के तीन सदस्यों को इलाहाबाद से गिरफ्तार किया था, बाकी वहां से फरार हो गए।  जिहे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस आरोपियों के पास से 3 मोबाइल, दो ब्लूटूथ डिवाइस, दो इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, ब्लूटूथ डिवाइस की 3 बैटरी सहित दो प्रवेशपत्र बरामद किए हैं।  बताया जा रहा है कि परीक्षार्थी इन उपकरणों को अपने शरीर के अंदरूनी हिस्सों में छिपाकर और डिवाइस कान में लगाकर पेपर सॉल्व किया करते हैं। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?