ओडिशा में बलात्कार के बाद आदिवासी लड़की की हत्या, जंगल में नग्न अवस्था में मिला शव

By भाषा | Published: June 16, 2018 07:42 PM2018-06-16T19:42:33+5:302018-06-16T19:42:33+5:30

ग्रामीणों ने आरोपी को एक पेड़ से बांधा और उसकी पिटाई की , जिसके बाद युवक ने कबूल किया कि उसने बलात्कार के बाद लड़की की हत्या कर दी है।

odisha mayurbhanj girl murdered after raping, accused arrested | ओडिशा में बलात्कार के बाद आदिवासी लड़की की हत्या, जंगल में नग्न अवस्था में मिला शव

ओडिशा में बलात्कार के बाद आदिवासी लड़की की हत्या, जंगल में नग्न अवस्था में मिला शव

बारीपदा , 16 जून: ओडिशा में मयूरभंज जिले के एक गांव में एक युवक ने एक लड़की के साथ कथित रूप से बलात्कार किया और फिर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने बेतनोटी थाना क्षेत्र में पीड़िता के गांव के पास एक जंगल से आदिवासी लड़की का शव आज सुबह बरामद किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि कल शाम लड़की घर वापस नहीं लौटी तो उसके परिवार के सदस्यों ने गांव के आसपास उसकी तलाश शुरू की।

उत्तर प्रदेश: जंगल में लकड़ी बीनने गई किशोरी को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

इसके बाद यह पता चला कि कुछ लोगों ने गांव के एक युवक को लड़की को मोटरसाइकिल पर निकटवर्ती गांव में आयोजित एक उत्सव में ले जाते देखा था।

पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों ने आरोपी को एक पेड़ से बांधा और उसकी पिटाई की , जिसके बाद युवक ने कबूल किया कि उसने बलात्कार के बाद लड़की की हत्या कर दी है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

Web Title: odisha mayurbhanj girl murdered after raping, accused arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे