लाइव न्यूज़ :

मायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

By राजेंद्र कुमार | Updated: April 1, 2026 19:04 IST

खनन का कारोबार इतना बढ़ गया था कि उसने हजारों करोड़ का साम्राज्य खड़ा कर लिया. अरबों की संपत्ति बना ली और सहारनपुर में ग्लोकल यूनिवर्सिटी शुरू की.

Open in App
ठळक मुद्देयूनिवर्सिटी और जमीन की कीमत करीव 4440 करोड़ रुपए आंकी गई थी.हाजी मोहम्मद इकबाल वर्ष 2022 दुबई भाग गया था.मोहम्मद इकबाल ने राजनीति में दिलचस्पी लेना शुरू कर दिया.

लखनऊः बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के एमएलसी के मोहम्मद हाजी इकबाल के आर्थिक अपराधों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) उसे भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित करवा दिया है. ईडी द्वारा कोर्ट में हाजी इकबाल के खिलाफ दायर की गई जांच रिपोर्ट के आधार पर जज राहुल प्रकाश ने फ्यूजिटिव इकोनॉमिक ऑफेंडर्स एक्ट (एफ़ईओए) के तहत उसे आधिकारिक तौर पर फरार आर्थिक अपराधी घोषित किया है। इसके साथ ही कोर्ट ने हाजी इकबाल की करीब 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिलों को जब्त करने का आदेश भी दिया है. ईडी दो वर्ष पूर्व हाजी इकबाल के बेटे के नाम पर चल रही ट्रस्ट की ग्लोबल यूनिवर्सिटी को भी जब्त कर चुकी है. इस यूनिवर्सिटी और उसकी जमीन की कीमत करीव 4440 करोड़ रुपए आंकी गई थी.

ये तीन मिले होगी जब्त

ईडी के अधिकारियों के अनुसार कोर्ट ने हाजी इकबाल द्वारा मायावती के शासनकाल में वर्ष 2010-11 में देवरिया जिले की बैतालपुर चीनी मिल और भटनी चीनी मिल तथा जौनपुर जिले में बनी शाहगंज चीनी मिल को खरीदा. अधिकारियों का कहना है कि इन चीनी मिलों को घाटे में बता कर बहुत कम दामों पर (लगभग 60 करोड़ में) बेचा गया था, जबकि इनका बाजार मूल्य 1000 करोड़ रुपए से अधिक था.

ईडी की जांच में यह पाया गया है कि हाजी इकबाल ने अवैध खनन से अर्जित धन का उपयोग शेल कंपनियों (फर्जी कंपनियों) के माध्यम से इन चीनी मिलों को खरीदने में किया था. अब कोर्ट के आदेश पर अब ये तीनों चीनी मिल सरकार के कब्जे में आ जाएंगी.

फ्यूजिटिव इकोनॉमिक ऑफेंडर्स एक्ट (एफ़ईओए) के तहत की गई यह कार्रवाई बेहद अहम मानी जा रही है. अधिकारियों के अनुसार, हाजी इकबाल को भगोड़ा अपराधी घोषित किए जाने के चलते अब उसे भारत लाने की कार्रवाई तेज की जाएगी. बताया जा रहा है हाजी मोहम्मद इकबाल वर्ष 2022 दुबई भाग गया था.

हाजी मोहम्मद इकबाल कौन

यूपी के सहारनपुर जिले के चांदपुर क्षेत्र से हाजी मोहम्मद इकबाल वर्ष 2007 से 2012 और फिर 2012 से 2017 एमएलसी रहा है. एक जमाने में मोहम्मद इकबाल आर्थिक तंगी से गुजर रहा था. उसने एक परचून की दुकान खोली थी, जो शुरू में तो नहीं चल पाई. फिर धीरे-धीरे यह दुकान चलने लगी. इसी बीच मोहम्मद इकबाल ने राजनीति में दिलचस्पी लेना शुरू कर दिया.

वह बसपा में शामिल हुआ और  यही से उसके जीवन में धन की बरसात होने लगी, तो उसके खनन के क्षेत्र में अपना हाथ आजमाया. देखते ही देखते उसका खनन का कारोबार इतना बढ़ गया था कि उसने हजारों करोड़ का साम्राज्य खड़ा कर लिया. अरबों की संपत्ति बना ली और सहारनपुर में ग्लोकल यूनिवर्सिटी शुरू की.

ये यूनिवर्सिटी इकबाल ने अपने लड़के के नाम से चैरिटेबल ट्रस्ट बनाकर शुरू की. इसी दरमियान प्रदेश में भाजपा की सरकार बन गई और मायावती सरकार में औने -पौने दामों पर चीनी मिल बेचे जाने के मामले की जांच का आदेश दिया गया. इसी के बाद सीबीआई और ईडी की निगाह एमएलसी हाजी इकबाल जमी.

करीब चार साल चली जांच के बाद ईडी ने इकबाल के बेटे के नाम पर चल रही ट्रस्ट की ग्लोबल यूनिवर्सिटी की 4440 करोड़ की संपत्ति को अटैच कर कुर्क किया. जांच एंजेसियों की सक्रियता को देखते हुए हाजी इकबाल दुबई भाग गया.जब उसे देश छोड़ा था, तब उसके खिलाफ पुलिस ने गैंगेस्टर समेत 36 मुकदमे दर्ज किए थे.

हाजी इकबाल और उनके साथियों की लखनऊ, गौतमबुद्धनगर, सहारनपुर समेत 63 स्थानों पर संपत्ति चिन्हित की थी. अब ईडी हाजी इकबाल को दुबई से भारत लाने की कार्रवाई करेगी, ईडी के अफसरों का यह कहना है. इसके लिए विदेश मंत्रालय की मदद भी ली जाएगी. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशमायावतीबीएसपीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?