लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: चूल्हे की चिंगारी से छप्पर में लगी आग की चपेट में आने से बच्ची की मौत, तीन झुलसे

By भाषा | Updated: April 17, 2020 14:35 IST

प्रतापगढ़ के गोतनी कस्बे में चूल्हे की चिंगारी से अचानक छप्पर में आग लगने के बाद एक बच्ची घर में ही फंस गई। इसके बाद आग में गंभीर तरह से झुलसी बच्ची ने प्रयागराज अस्पताल जाने के दौरान रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

Open in App
ठळक मुद्देगांव वालों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू किया। बच्ची को बचाने के लिए आए 3 अन्य लोग गंभीर तरह से झुलस गए।

प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर मानिकपुर थाना क्षेत्र के गोतनी कस्बे में एक घर के छप्पर में शुक्रवार दोपहर आग लग जाने से एक बच्ची की मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य लोग झुलस गए। थाना प्रभारी निरीक्षक दूधनाथ यादव ने बताया कि गोतनी कस्बे में संदीप सोनकर के घर में चूल्हे की चिंगारी से छप्पर में आग लग गई।

संदीप की बेटी लक्ष्मी (तीन वर्ष) इस आग में फंस गई। शोर-गुल सुनकर इकबाल (40), शानू (20) और ननभइया (25) उसे बचाने आए। उन्होंने बताया कि इस दौरान बच्ची और उसे बचाने आए तीनों लोग गंभीर रूप से झुलस गए। गांव वालों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू किया।

चारों लोगों को उपचार के लिए स्थानीय चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने लक्ष्मी की गंभीर स्थिति देखते हुए उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। यादव ने बताया कि प्रयागराज ले जाते समय लक्ष्मी की रास्ते में मौत हो गयी। अन्य तीन लोगों का उपचार चल रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है ।  

टॅग्स :उत्तर प्रदेशप्रतापगढ़भीषण आग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने