लाइव न्यूज़ :

Viral Video: कानपुर में सड़क पर सो रहे शख्स पर चढ़ी कार और फिर घट गई यह घटना, देखें वायरल वीडियो

By आजाद खान | Updated: September 6, 2023 16:27 IST

जारी इस वीडियो को देख एक यूजर ने लिखा कि दोनों ही मूर्ख हैं। यही नहीं कई और यूजर ने भी इस पर कमेंट्स किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सो रहे शख्स पर एक कार को चढ़ते हुए देखा गया है। दावा है कि इस घटना के बाद कार का चालक वहां से भाग गया था।

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सड़क पर सो रहे एक शख्स पर एक गाड़ी को चढ़ते हुए देखा गया है। वीडियो को देख कई इंटरनेट यूजर्स ने इस पर कमेंट्स भी किया है और कई यूजर्स आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की बात कह रहे है। 

क्या दिखा वीडियो में

वायरल हो रहे इस क्लिप में यह देखने को मिला है कि एक शख्स सड़क पर सो रहा है और इस बीच एक कार उसके पास आती है। देखते ही देखते कार आगे बढ़ती है और उस शख्स पर चढ़ जाती है। इस क्लिप को एक सीसीटीवी कैमरे से रिकॉर्ड किया गया है जिसे कुछ लोग देख रहे है और इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे है। 

इस 20 सेकेंड के क्लिप में गाड़ी को शख्स पर चढ़ते हुए दिखाया गया है। सड़क पर सो रहे शख्स की पहचान मोहन के रूप में हुई है। मोहन कचरा जमा करके अपना जीवन चलाता था। हालांकि घटना के सामने आने के बाद इस पर अभी तक किसी भी तरह की कार्रवाई की बात सामने नहीं आई है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, यह घटना उत्तर प्रदेश के कानपुर में घटी है। दावा किया गया है कि यह घटना 1 सितंबर को को गोविंदनगर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में घटी है। खबर यह भी है कि घटना के बाद कार चालक मौके से फरार भी हो गया था। बता दें कि ड्राइवर के कथित तौर पर घटनास्थल से भागने का यह चौंकाने वाली वीडियो पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी जो अब वायरल हो रही है। 

वीडियो को देख एक यूजर ने कहा है कि इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और लिखा है कि दोनों ही मूर्ख हैं। वहीं एक और यूजर ने कार चालक का गाड़ी नंबर ही ट्रेस कर उसके पूरे पते की जानकारी शेयर कर दी है।  

टॅग्स :क्राइमवायरल वीडियोPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?