लाइव न्यूज़ :

UP: सीतापुर में दिनदहाड़े पत्रकार की हत्या, बदमाशों ने गोलियों से किया छल्ली; आरोपी फरार

By अंजली चौहान | Updated: March 9, 2025 07:29 IST

UP: एक हिंदी दैनिक के पत्रकार अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। स्थानीय निवासियों की मदद से पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Open in App

UP: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक पत्रकार की दिनदहाड़े हुई हत्या ने सनसनी मचा दी है। बदमाशों द्वारा घेरे जाने के बाद 35 वर्षीय पत्रकार की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। 8 मार्च, शनिवार को सीतापुर में सीतापुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक हिंदी दैनिक के स्थानीय रिपोर्टर की बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जानलेवा हमला इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के हेमपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास ओवरब्रिज पर हुआ।

राघवेंद्र बाजपेई महोली के निवासी थे और एक राष्ट्रीय समाचार पत्र में महोली तहसील के पत्रकार थे। पुलिस के मुताबिक, लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हेमपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास पुल पर बाइक सवार हमलावरों ने राघवेंद्र पर गोलियां चलाईं। तीन गोलियां उसके कंधे और सीने में लगीं। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर बाइक से फरार हो गए। फायरिंग से मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस घायल राघवेंद्र को जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है। घटना के बारे में जानकारी देते हुए सीतापुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) प्रवीण रंजन सिंह ने कहा, "तीन गोलियां उनके कंधे और सीने में लगीं। इसके बाद हमलावर अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर भाग गए।"

पुलिस ने स्थानीय निवासियों की सहायता से बाजपेयी को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दुखद घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए बाजपेयी के परिवार ने मीडिया को बताया कि उन्हें हाल के दिनों में धमकी भरे फोन कॉल आ रहे थे।

एएसपी सिंह ने आगे कहा, "साक्ष्य एकत्र करने का काम शुरू हो गया है और अपराधियों को पकड़ने के लिए जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया है। कॉल डिटेल और अन्य कानूनी कार्यवाही चल रही है।" 

बता दें कि हादसे के बाद स्थानीय निवासियों की सहायता से पुलिस ने बाजपेयी को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

टॅग्स :पत्रकारसीतापुरयूपी क्राइमउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?