लाइव न्यूज़ :

स्कूल में चपरासी ने छात्रा के साथ की रेप की कोशिश, 11 वर्षीय पीड़िता सुनाई आपबीती

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 8, 2018 09:59 IST

पुलिस के मुताबिक आरोपी चपरासी इसके पहले भी कई मासूम बच्चों के साथ ऐसा कर चुका है। बच्चे विरोध करने पर उन्हे इंजेक्शन लगाने की धमकी देकर चुप करा देता है। 

Open in App

लखनऊ, 8 मई:  उत्तर प्रदेश के झांसी के एक कक्षा आठवीं में पढ़ने वाली छात्रा के साथ स्कूल के चपरासी ने रेप करने की कोशिश की। आरोप है कि चपरासी ने धोखे से छात्रा को अकेले क्लास रूम में ले जाकर रेप करने की कोशिश की। छात्रा के परिजनों ने चपरासी के साथ-साथ स्कूल प्रशासन पर भी आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर फिलहाल जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस के मुताबिक घटना झांसी के सीपरी बाजार दीनदयाल नगर का है।  11 साल की पीड़िता किशोरी प्रेमनगर क्षेत्र में स्थित गर्ल्स मिशनरी स्कूल में कक्षा 8 की छात्रा है। छात्रा के मुताबिक 1 मई को मजदूर दिवस पर स्कूल में कार्यक्रम था, जिसमें वह गई थी।

स्कूल के उसी कार्यक्रम में 40 वर्षीय आरोपी  चपरासी उसे किसी बहाने से स्कूल के ऊपरी मंजिले पर भेजा और छात्रा के पीछे से जाकर कमरा बंद कर लिया। कमरा बंद करते ही वह छात्रा के साथ रेप की कोशिश करने लगा। 

बड़ी ही मुश्किल से छात्रा ने खुद को बचाया। वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी। इसके बाद छात्रा कमरे की खिड़की से कूदने की कोशिश करने लगी, ये देखकर आरोपी ने उसे छोड़ दिया। जिसके बाद पीड़िता ने फौरन घर आकर परिजनों को सारी आपबीती बताई।

यह भी पढ़ें- एचडी देवगौड़ाः ज्यादा होशियारी ने औंधे मुंह गिराया, इसबार बन सकते हैं किंगमेकर

पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद और घर आने से पहले उसने अपनी दोस्तों को बताने के बाद स्कूल प्रशासन से भी इस बात को बताया। लेकिन स्कूल प्रशासन ने कोई खासा एक्शन नहीं लिया। 

पुलिस ने जब आरोपी से पूछताछ की तो चपरासी ने सारी बात कबूल कर ली। उसने यह भी कहा कि उसने कई मासूम बच्चों के साथ ऐसा काम किया है। बच्चे विरोध करने पर उन्हे इंजेक्शन लगाने की धमकी देकर चुप करा देता है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :उत्तर प्रदेशरेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?