लाइव न्यूज़ :

यूपी: जौनपुर में इस वजह से तीन दलित युवकों की कपड़े उतारकर पिटाई, वीडियो वायरल  

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 8, 2019 18:55 IST

पुलिस ने तीनों युवकों को पीटने वाले वाले लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी कथित रूप से रात में बिना नंबर की एक मोटरसाइकिल पर आए और स्टोर का ताला तोड़ने की कोशिश कर रहे थे।  

Open in App
ठळक मुद्देतीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। युवकों को एक मोबाइल शॉप के मालिक ने दुकान का ताला तोड़ते वक्त रंगे हाथ पकड़ लिया था। 

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले मॉब लिंचिंग की घटना सामने आई है। जौनपुर के तीन दलित युवकों के कपड़े उतारकर चोरी के आरोप में पिटाई की गई है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना शनिवार (6 जुलाई) की है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, युवकों को एक मोबाइल शॉप के मालिक ने दुकान का ताला तोड़ते वक्त रंगे हाथ पकड़ लिया था। 

तीनों दलित लड़कों को रंगे हाथ पकड़ने के बाद वहां मौजूद लोगों ने उनकी जमकर पिटाई की। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। जौनपुर पुलिस के मुताबिक, तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, और उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। 

पुलिस ने तीनों युवकों को पीटने वाले वाले लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी कथित रूप से रात में बिना नंबर की एक मोटरसाइकिल पर आए और स्टोर का ताला तोड़ने की कोशिश कर रहे थे।  

ताला तोड़ने की वजह से आस-पास सो रहे लोग जाग गये। आरोपी इसके बाद भागने लगे और उनका पीछा किया। स्थानीय लोगों ने इसके बाद उसे बुरी तरह पीटा और अगली सुबह तक बांध कर रखा। ग्रामीणों को जब अन्य आरोपियों के ठिकानों का पता लगा तो वे उन्हें भी उठा लाए। आरोपियों को बुरी तरह पीटने के बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशजौनपुरमॉब लिंचिंग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह