लाइव न्यूज़ :

कानपुर एनकाउंटर: विकास दुबे और उसके सहयोगियों से मुठभेड़ के मामले में जांच आयोग का गठन, रिटायर्ड जज होंगे हेड

By निखिल वर्मा | Updated: July 12, 2020 15:12 IST

पुलिस हिरासत से कथित तौर पर भागते समय विकास दुबे को शुक्रवार को पुलिस ने कानपुर के निकट मार गिराया था।

Open in App
ठळक मुद्दे2 जुलाई को बिकरू गांव में ही विकास दुबे और उसके सहयोगियों ने आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी । विकास के खिलाफ हत्या के आठ मामलों सहित 61 आपराधिक मामले दर्ज थे ।

उत्तर प्रदेश सरकार ने कुख्यात अपराधी विकास दुबे और उसके सहयोगियों के एनकाउंटर के मामले में जांच आयोग का गठन किया है।जांच आयोग की अध्यक्षता रिटायर जज करेंगे। मध्य प्रदेश के उज्जैन में पकड़े जाने से पहले विकास लगातार पुलिस से बचकर भाग रहा था। नौ जुलाई को उसे महाकाल मंदिर से पकड़ा गया और उत्तर प्रदेश पुलिस ने कानपुर के निकट अगली सुबह उसे मार गिराया। पुलिस का दावा है कि विकास को लेकर जा रहा वाहन अचानक पलट गया था, जिसके बाद विकास ने भागने का प्रयास किया और फिर मारा गया।

विकास दुबे के अलावा उत्तर प्रदेश पुलिस और एसटीएफ ने उसके साथियों प्रेम प्रकाश पांडेय, अतुल दुबे, प्रभात, अमर दुबे और बब्बन को मुठभेड़ में ढेर किया था। 

विकास दुबे को लेकर आ रहा कांस्टेबल कोरोना वायरस से संक्रमित

कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे को उज्जैन से लेकर आ रहे वाहन पर सवार एक कांस्टेबल को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। जीएसवीएम कालेज के कार्यवाहक प्रधानाध्यापक आर बी कमल ने रविवार को बताया कि कांस्टेबल के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबर शनिवार देर रात मिली। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कमल ने बताया कि उसी वाहन में चार और पुलिसकर्मी सवार थे और उनके संक्रमित नहीं होने की पुष्टि हुई है। विकास को उज्जैन से लेकर आ रहा वाहन कानपुर के निकट अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया था। इसके बाद, कथित तौर पर भागने की कोशिश कर रहे विकास को पुलिस ने मार गिराया । कोरोना वायरस से संक्रमित कांस्टेबल को भी मुठभेड़ के दौरान चोटें आयी थीं। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि कांस्टेबल के संपर्क में आये लोगों का पता लगाया जा रहा है।

टॅग्स :विकास दुबेकानपुरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह