लाइव न्यूज़ :

उन्नाव रेप केस: एसआईटी की पहली रिपोर्ट तैयार, पीड़िता के पिता के मौत को लेकर हुए चौंकाने वाले खुलासे

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 11, 2018 22:52 IST

उन्नाव रेप केस जांच के लिए एसआईटी की टीम सबसे पहले पीड़िता को लेकर उनके गांव माखी पहुंची। इसके बाद एसआईटी टीम ने मामले से जुड़े हर एक पहलू की जांच की।

Open in App

लखनऊ, 11 अप्रैल: उत्तर प्रदेश उन्नाव जिले की बांगरमऊ सीट से बीजेपी विधायक और रेप मामले में आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के बाद स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) की पहली रिपोर्ट सामने आ गई है। 

जांच के लिए एसआईटी की टीम सबसे पहले पीड़िता को लेकर उनके गांव माखी पहुंची। इसके बाद एसआईटी टीम ने मामले से जुड़े हर एक पहलू की जांच की। यही नहीं, एसआईटी की पहली रिपोर्ट तैयार हो चुकी है।

एसआईटी जांच में यह हुआ खुलासा

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक एसआईटी रिपोर्ट में पीड़िता के पिता से मारपीट के मामले में बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के भाई अतुल सिंह सेंगर को आरोपी बताया गया है। 

- रिपोर्ट में यह बात भी सामने आई है कि दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से रंजिश के चलते आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता आ रहा है।

- रिपोर्ट में पीड़िता के पिता की हत्या के मामले में पुलिस द्वारा लापरवाही की बात स्वीकार की गई है। 

- सूत्रों के मुताबिक एसआईटी की रिपोर्ट के बाद कुलदीप सिंह सेंगर पर आपराधिक मुकदमा जल्द दर्ज हो सकता है। जिसके बाद उनको हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी। बता दें कि आरोपी विधायक को गृह विभाग की ओर से क्लीन चिट दे दी गई थी। 

यह भी पढ़ें- उन्नाव गैंगरेप: हाई कोर्ट ने लिया स्वतःसंज्ञान, सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते करेगा सीबीआई जाँच की माँग पर सुनवाई

- रिपोर्ट में एसआईटी ने बीजेपी विधायक और रेप मामले में आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। 

डीआईजी प्रवीण कुमार के मुताबिक, पीड़ितों के साथ-साथ मामले में आरोपी पक्ष से भी बातचीत की गई। रिपोर्ट तैयार करने के लिए जांच के लिए पहुंची टीम ने स्थानीय अधिकारियों से भी जानकारी जुटाई है। पीड़िता के पिता की हत्या के आरोप में विधायक कुलदीप सेंगर के भाई अतुल सेंगर को गिरफ्तार कर लिया गया था। इस मामले में चार लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये