लाइव न्यूज़ :

उन्नाव: लड़की ने पड़ोस में रहने वाले लड़के पर फेंका तेजाब, एक तरफा प्यार में थी पागल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 28, 2020 13:45 IST

पुलिस ने बताया कि लड़के को अस्पताल भेजा गया था, लड़की से पूछताछ की जा रही है। शिकायत मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देबेंगलुरु से भी एक मामला सामने आया था जब एक लड़की ने अपने प्रेमी पर तेजाब फेंक दिया।एएसपी उन्नाव का कहना है, "हमें पता चला है कि वे कई महीनों से संपर्क में थे।"

उन्नाव के भवानी गंज इलाके में एक लड़की ने कथित तौर पर एक लड़के पर तेजाब फेंक दिया। एएसपी उन्नाव का कहना है, "हमें पता चला है कि वे कई महीनों से संपर्क में थे और पड़ोसी थे। लड़के को अस्पताल भेजा गया था, लड़की से पूछताछ की जा रही है। शिकायत मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।"

गांववालों का कहना है कि युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग था। पुलिस के अनुसार दोनों एक दूसरे को जानते थे, पडोसी थे और दोनों में आपस में बातचीत होती रहती थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि भोर में 112 पर सूचना मिली कि एक लड़के पर एक युवती ने तेजाब डाल दिया है।

सूचना पर स्‍थानीय प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुँचे, क्षेत्राधिकारी ने भी घटनास्थल का मुआयना किया है। जांच में पता चला कि रोहित यादव भवानीगंज में अपनी दूध डेयरी चलाते है। उन्‍होंने बताया कि डेयरी के ठीक सामने रहने वाली ताइबा द्वारा रोहित पर पीछे से संचारक द्रव्य डाला गया है। उन्‍होंने बताया कि रोहित और ताइबा आपस में परिचित हैं और पिछले कई महीने से एक दूसरे से बात करते रहते बताए जा रहे हैं।

वीर ने बताया कि घायल को उपचार के लखनऊ के एक निजी अस्पताल ले जाया गया है। वहीं आरोपी युवती को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जा रही है। शांति व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस पिकेट तैनात कर दी गई है। उन्‍होंने बताया कि तहरीर प्राप्त होते ही अभियोग पंजीक्रत कर कार्रवाई की जायेगी।

यह पहली घटना नहीं है जब किसी लड़की ने किसी लड़के पर तेजाब फेंका है। एनडीटीवी की खबर के मुताबिक, इससे दो साल पहले बेंगलुरु से भी एक मामला सामने आया था जब एक लड़की ने अपने प्रेमी पर तेजाब फेंक दिया। मीडिया खबर के मुताबिक, यह बताया गया था कि लड़के ने शादी से इंकार कर दिया था जिसके बाद लड़की ने इस हिंसक घटना को अंजाम दिया था। 

टॅग्स :उन्नावउत्तर प्रदेशकेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला