लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र से पश्चिम बंगाल के लिए जा रहे दो प्रवासी मजदूरों की मौत, जांच के लिए भेजे सैंपल

By भाषा | Updated: May 25, 2020 20:08 IST

कोरोना वायरस लॉकडाउन में फंसे मजदूर अपने घर के लिए निकल चुके हैं। महाराष्ट्र से पश्चिम बंगाल के लिए बस में निकले प्रवासी मजदूर तथा गुजरात से उड़ीसा के लिए श्रमिक ट्रेन में यात्रा कर रहे मजदूर की महासमुंद में इलाज के दौरान मौत हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में दो प्रवासी मजदूरों की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई है।महाराष्ट्र से पश्चिम बंगाल के लिए बस में निकले प्रवासी मजदूर तथा गुजरात से उड़ीसा के लिए श्रमिक ट्रेन में यात्रा कर रहे थे।

महासमुंद: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में दो प्रवासी मजदूरों की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई है। महासमुंद जिले के अधिकारियों ने सोमवार को यहां बताया कि महाराष्ट्र से पश्चिम बंगाल के लिए बस में निकले प्रवासी मजदूर तथा गुजरात से उड़ीसा के लिए श्रमिक ट्रेन में यात्रा कर रहे मजदूर की महासमुंद में इलाज के दौरान मौत हो गई है। पिथौरा विकासखंड की विकासखंड चिकित्सा अधिकारी तारा अग्रवाल ने बताया कि 38 वर्षीय प्रवासी मजदूर मुंबई से पश्चिम बंगाल के लिए अन्य मजदूरों के साथ बस से निकला था।

जब वह महासमुंद जिले के पिथौरा में पहुंचा तब उसे सांस लेने में तकलीफ और उल्टी की शिकायत हुई। अग्रवाल ने बताया कि बाद में उसे पिथौरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं एक अन्य घटना में श्रमिक ट्रेन में यात्रा कर रहे 45 वर्षीय व्यक्ति की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई।

महासमुंद जिले के जिला अस्पताल के अधीक्षक डा. आर के परदल ने बताया कि यह व्यक्ति श्रमिक ट्रेन से गुजरात से उड़ीसा की यात्रा पर था। जब ट्रेन महासमुंद रेलवे स्टेशन पहुंची तब उस व्यक्ति की तबीयत बिगड़ गई। परदल ने बताया कि प्रशासन को जब इसकी जानकारी मिली तब उसे महासमुंद रेलवे स्टेशन पर उतारा गया और एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया।

लेकिन उसने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया। चिकित्सक ने बताया कि दोनों ही मामलों में कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण पाए गए हैं। इसलिए मामले को संदिग्ध मानते हुए दोनों के नमूने लिये गए हैं तथा जांच के लिए भेज दिये गए हैं। उन्होंने बताया कि साथ ही मजदूरों के साथ यात्रा कर रहे दो अन्य यात्रियों के भी नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। मजदूरों के संपर्क में आए लोगों को पृथक किया गया है। 

टॅग्स :छत्तीसगढ़प्रवासी मजदूरप्रवासी भारतीयकोरोना वायरसहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?