लाइव न्यूज़ :

दो बेटियों ने अपने पिता को पंहुचाया जेल, इंसाफ के लिए सीएम को खून से लिखा था खत, जानिए क्या है पूरा मामला

By मेघना सचदेवा | Updated: July 29, 2022 14:03 IST

यूपी के बुलंदशहर में दो बेटियों ने अपनी मां के हत्यारे को उम्र कैद की सजा के साथ जेल की सलाखों के पीछे पंहुचा दिया है। उनकी मां का हत्यारा और कोई नहीं बल्कि उनका पिता है जिसने 2016 में उनकी मां को बच्चियों के सामने जिंदा जला दिया था। 

Open in App
ठळक मुद्देदोनों बेटियों की गवाही के बाद मामले में बुधवार को न्यायालर्य ने अभियुक्त पति को उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोनों बेटियों के मुताबिक उनके पिता ने उनकी मां को इसलिए मारा क्योंकि उनको बेटा चाहिए था। लतिका ने बताया कि उनके लिए उनके  पिता सिर्फ एक हैवान हैं।

बुलंदशहर: इंसाफ के लिए दो बहादुर बेटियों ने अपने पिता को भी नही बख्शा। यूपी के बुलंदशहर में दो साहसी बहनों ने आखिरकार अपनी मां के हत्यारे को सलाखों के पीछे पंहुचा दिया है। इन बहनों के पिता ने कुछ सालों पहले उन्हीं के सामने उनकी मां को जिंदा जला दिया था। दोनों बेटियों की गवाही के बाद मामले में बुधवार को न्यायालर्य ने अभियुक्त को उम्रकैद की सजा सुनाई है। 

तान्या और लतिका के अनुसार उन्होंने अपने पिता और मां के हत्यारे मनोज बंसल को सजा दिलाने के लिए 6 साल से भी ज्यादा लंबी लड़ाई लड़ी। दोनों बेटियों के मुताबिक उनके पिता ने उनकी मां को इसलिए मारा क्योंकि उनको बेटा चाहिए था। इसके लिए कई बार मां का गर्भपात भी कराया गया था। 

बेटी ने कहा 'हमारे लिए पिता हैवान है' 

लतिका ने बताया कि उनके लिए उनके  पिता सिर्फ एक हैवान हैं। उसने बताया कि कैसे जब उनकी मां को आग के हवाले किया गया तो दोनों बहनों को कमरे में बंद कर दिया गया था। उन्होंने अपनी मां को जलते हुए देखा है। दोनों बहनों की मां का नाम अनु बंसल था जिनकी शादी मनोज बंसल से साल 2000 में हुई थी। 2016 में मनोज ने अपनी पत्नि को आग के हवाले कर दिया था जिसके बाद उसकी मौत हो गई। 

सीएम को खून से खत लिखकर बताया था प्रकरण 

इस मामले में बेटियों ने अपने पिता पर कार्रवाई के लिए तत्कालीन सीएम अखिलेश यादव को खून से खत लिखकर मुलाकात कर पूरा प्रकरण बताया था। उन्होंने अपने पिता के मां की हत्या करने की पूरी जानकारी बताई और फिर कोर्ट में गवाही भी दी। अनु बंसल की बेटियों ने बताया कि सजा मिलने के बाद उनके पिता से उन्होंने कुछ नहीं कहा लेकिन पिता ने कहा कि अब तुम दोनों को अच्छा लग रहा है ना।

टॅग्स :बुलंदशहरअखिलेश यादवहत्याउत्तर प्रदेश समाचारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?