लाइव न्यूज़ :

ठाणे में दिनदहाड़े दो भाइयों पर चॉपर, लाठी से हमला, गोली लगने से एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

By अनिल शर्मा | Updated: July 30, 2022 11:01 IST

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सचिन गुंजाल ने बताया, ''शुक्रवार 28  जुलाई की दोपहर करीब 2 बजे शिवाजी नगर थाना क्षेत्राधिकार अभय रेडियंट मार्ट के पास गणेश-गुंजाल पर दो लोगों ने हमला किया। आरोपी शंकर शिंदे ने तुषार गुंजाल पर अपनी पिस्तौल से गोली चला दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।"

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि घटना के पीछे कारोबारी विवाद हो सकता हैठाणे पुलिस ने घटना स्थल से सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया हैपुलिस के मुताबिक तुषार के भाई गणेश की भी हालात गंभीर बनी हुई है

 मुंबईः ठाणे के अंबरनाथ में शुक्रवार दोपहर दो ठेकेदारों बंधुओं गणेश और तुषार गुंजाल पर दिनदहाड़े दो हमलावरों ने चॉपर, लाठी और पिस्टल से हमला कर दिया, जिसमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है।

 तुषार की उस समय मौत हो गई जब वह अपने भाई गणेश को बचाने आया जिसमें उसे गोली लग गई। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस फुटेज की जांच कर वांछित हमलावरों की पहचान कर रही है। 

पुलिस को संदेह है कि इस जानलेवा हमले के पीछे कारोबारी विवाद हो सकता है। हत्या के बाद आरोपी अपनी कार में मौके से फरार हो गए। हमला शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे शिवाजी नगर थाना क्षेत्र के अभय रेडियंट मार्ट के पास हुआ। गणेश को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गणसे की हालत 'गंभीर' है। घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति है और लोगों में दहशत का माहौल भी फैल गया है।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सचिन गुंजाल ने बताया, ''शुक्रवार 28  जुलाई की दोपहर करीब 2 बजे शिवाजी नगर थाना क्षेत्राधिकार अभय रेडियंट मार्ट के पास गणेश-गुंजाल पर दो लोगों ने हमला किया। आरोपी शंकर शिंदे ने तुषार गुंजाल पर अपनी पिस्तौल से गोली चला दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।"

डीसीपी ने कहा, ''दूसरे आरोपी नेपाली उर्फ रॉकी ने दोनों भाई पर चॉपर से हमला किया। भाइयों पर हमला कर उनमें से एक की हत्या कर दोनों आरोपी अपनी कार में मौके से फरार हो गए। घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया गया है। हमने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए चार टीमों का गठन किया है। क्राइम ब्रांच की टीम भी मामले की समानांतर रूप से जांच कर रही है।"

टॅग्स :मुंबईThane Policeक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?