लाइव न्यूज़ :

नोएडा में टीवी न्यूज एंकर संग लूटपाट और मारामारी, बदमाशों ने दी गोली मारने की धमकी फिर इस तरह बची जान

By अमित कुमार | Updated: June 21, 2021 10:22 IST

टीवी एंकर ने अपने साथ हुए इस घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी। लेकिन उन्होंने इस हादसे का विवरण सोशल मीडिया पर जरूर किया।

Open in App
ठळक मुद्देटीवी एंकर ने फेसबुक वाल पर इस घटना का जिक्र किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।बदमाशों ने एंकर के जेब में रखे लगभग 6 हजार रुपये लूट लिए।

नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र के हिंडन पुस्ते के पास शनिवार रात को अज्ञात बदमाशों ने एक टीवी एंकर से मारपीट की और हथियार के बल पर उनसे छह हजार रुपए नकद और अन्य सामान लूट लिये। पुलिस ने इस बारे में बताया। बदमाशों ने पिस्टल के बल पर टीवी एंकर के साथ वारदात को अंजाम दिया और गोली मारने की धमकी भी दी। 

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरिश चंदर ने बताया कि एक हिंदी समाचार चैनल के टीवी एंकर अतुल अग्रवाल शनिवार रात को नोएडा से ग्रेटर नोएडा स्थित अपने घर जा रहे थे। उनकी कार के म्युजिक सिस्टम में कुछ खराबी आ गयी थी। सोरखा गांव के सामने हिंडन पुल के पुस्ते पर वह कार रोककर म्यूजिक सिस्टम ठीक करने लगे। 

इसी बीच, मोटरसाइकिल पर सवार पांच बदमाशों ने उन्हें घेर लिया तथा उनसे मारपीट की और नकदी व अन्य सामान लूट लिये। डीसीपी ने बताया कि इस मामले में पीड़ित पत्रकार ने कोई शिकायत नहीं दी है। उन्होंने अपने फेसबुक वाल पर इस घटना का जिक्र किया है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

इस बाबत पूछे जाने पर अतुल अग्रवाल ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘मैं इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज करवाना नहीं चाहता क्योंकि बदमाशों ने ऐसा करने पर मुझे और मेरे परिवार को हानि पहुंचाने की धमकी दी है।’’ उन्होंने बताया कि घटना से वह काफी सहमे हुए हैं तथा मामला दर्ज करवा कर कोई खतरा मोल नहीं लेना चाहते। (भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर