लाइव न्यूज़ :

62 वर्षीय शख्स 13 साल की बच्ची का दादा बनकर छात्रावास पहुंचा और बाग में ले जाकर किया रेप, बाग मालिक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 22, 2025 21:04 IST

पुलिस इस बात पर विचार कर रही है कि बाग के मालिक पर मामला दर्ज किया जाए या नहीं, क्योंकि उसने पुलिस से संपर्क करने के बजाय वीडियो वायरल कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देगरिकापति ने कहा, "उसने (राव ने) लड़की को बहकाया।गरिकापति ने पाया कि राव पिछले महीने भी लड़की को बाहर ले गया था। परिवार वालों द्वारा बुजुर्ग की पिटाई का एक और वीडियो भी वायरल हुआ है।

तुनिः तुनि में 62 वर्षीय एक व्यक्ति को एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि बुजुर्ग व्यक्ति लड़की का दादा बनकर छात्रावास पहुंचा और वहां से उसे एक बाग में ले गया था, जहां उसने लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि वह एक सरकारी स्कूल की छात्रा है। काकीनाडा जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) बिंदु माधव गरिकापति ने बताया कि टी नारायण राव ने मंगलवार सुबह करीब 11 बजे अपराध को अंजाम दिया। गरिकापति ने कहा, "उसने (राव ने) लड़की को बहकाया।

लड़की सहमति से उसके साथ गई। लेकिन नाबालिग की सहमति को सहमति नहीं माना जाता। तकनीकी रूप से यह पॉक्सो की धाराओं के तहत अपहरण और गंभीर यौन उत्पीड़न का मामला है, क्योंकि उसने माता-पिता की सहमति नहीं ली थी।" बाग मालिक द्वारा कथित तौर पर बनाया गया एक वीडियो वायरल हो गया, जिसमें बुजुर्ग व्यक्ति कथित तौर पर लड़की का यौन उत्पीड़न कर रहा था।

वीडियो में नाबालिग लड़की साफ दिखाई दे रही थी। हालांकि, बाग के मालिक ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई, बल्कि वीडियो वायरल कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने लड़की का बयान लिया और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की। एसपी के अनुसार, बुजुर्ग और लड़की तुनी कस्बे में पड़ोसी हैं और दोनों एक ही समुदाय से हैं।

गरिकापति ने पाया कि राव पिछले महीने भी लड़की को बाहर ले गया था। इस बीच, पुलिस इस बात पर विचार कर रही है कि बाग के मालिक पर मामला दर्ज किया जाए या नहीं, क्योंकि उसने पुलिस से संपर्क करने के बजाय वीडियो वायरल कर दिया। लड़की के परिवार वालों द्वारा बुजुर्ग की पिटाई का एक और वीडियो भी वायरल हुआ है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहैदराबादPolice ASIरेपआंध्र प्रदेशAndhra Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?