लाइव न्यूज़ :

पूजा खेडकर के बंगले में मिला चालक और ट्रक, पूर्व आईएएस पर गंभीर आरोप, पुणे पुलिस ने कहा-मां ने पुलिस को घर में घुसने से रोका और किया झगड़ा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 15, 2025 13:41 IST

सिविल सेवा परीक्षा में धोखाधड़ी करने तथा गलत तरीके से ओबीसी और दिव्यांग कोटा का लाभ लेने का आरोप है।

Open in App
ठळक मुद्देकुमार और एसयूवी में सवार दो लोगों के बीच बहस हो गई।दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।हमें गाड़ी और पीड़ित, पूजा खेडकर के बंगले में मिले।

मुंबईः नवी मुंबई में रोड रेज की घटना के बाद कथित तौर पर अपहृत एक ट्रक चालक को पुणे में पूर्व आईएएस प्रोबेशनर पूजा खेडकर के घर से मुक्त कराया गया है। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी। खेडकर पर सिविल सेवा परीक्षा में धोखाधड़ी करने तथा गलत तरीके से ओबीसी और दिव्यांग कोटा का लाभ लेने का आरोप है।

 

पुलिस ने बताया कि कथित अपहरण शनिवार की शाम को नवी मुंबई टाउनशिप में मुलुंड-ऐरोली रोड पर हुआ, जब प्रहलाद कुमार (22) अपना कंक्रीट मिक्सर ट्रक चला रहे थे। रबाले पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रक एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन से टकरा गया, जिसके बाद कुमार और एसयूवी में सवार दो लोगों के बीच बहस हो गई।

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद एसयूवी सवार लोगों ने प्रहलाद कुमार को पुलिस थाने ले जाने के बहाने जबरन अपने वाहन में बिठा लिया और मौके से फरार हो गए। ट्रक के मालिक की शिकायत के आधार पर रविवार को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) (अपहरण) के तहत दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने बाद में एसयूवी को पुणे में पाया। अधिकारी ने बताया कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर नवी मुंबई पुलिस को पता चला कि प्रहलाद कुमार को पुणे ले जाया गया था, जिसके बाद रविवार को एक टीम वहां गई। अधिकारी ने कहा, "हमें गाड़ी और पीड़ित, पूजा खेडकर के बंगले में मिले।"

उन्होंने बताया कि शुरुआत में खेडकर की मां ने पुलिस को घर में घुसने से कथित तौर पर रोका और उनसे झगड़ा किया। उनके अनुसार, बाद में पुलिस का दल घर में घुसने में कामयाब रहा। उन्होंने कुमार को वहां से मुक्त कराया गया और उन्हें नवी मुंबई वापस लाया गया। अधिकारी ने बताया कि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने खेडकर की मां को पूछताछ के लिए पेश होने का नोटिस जारी किया है।

पुलिस ने कहा, "अपहरणकर्ताओं की पहचान और उनके मकसद का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।" खेडकर पर 2022 की यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए अपने आवेदन में आरक्षण का लाभ उठाने के लिए गलत तथ्य प्रस्तुत करने का आरोप लगाया गया है। उन्होंने अपने खिलाफ लगे सभी आरोपों का खंडन किया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPune Policeमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

क्राइम अलर्टअशोक खरात केसः 130 फर्जी बैंक खाता,  63 करोड़ रुपये से अधिक लेन-देन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तस्वीरें शामिल

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

क्राइम अलर्टतस्वीरें और सेल्फी वीडियो ने ली जान?, तेज बहाव के बीच चट्टान पर चढ़ी तृषा, रत्ना कुमारी और पवित्रा, फिसलकर पानी में गिरीं और, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा