लाइव न्यूज़ :

टीआरएस विधायक की लापता बहन और दो अन्य रिश्तेदारों के सड़े-गले शव नहर से मिले, 27 जनवरी से थे लापता

By भाषा | Updated: February 18, 2020 06:04 IST

पुलिस ने बताया कि फाटक एक महिला को ढूंढने के लिए बंद किए गए थे, जो रविवार रात अपने पति के साथ दोपहिया वाहन से कहीं जा रही थी और उनका वाहन नहर में गिर गया था।

Open in App
ठळक मुद्दे तीनों 27 जनवरी को हैदराबाद के लिए रवाना हुए थे, तब से वे लापता थे। पुलिस ने कहा कि इन तीनों की मौत की वजह पता करने के लिए जांच चल रही है।

तेलंगाना में सत्तारूढ़ दल तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के एक विधायक के तीन लापता सगे-संबंधियों के सड़े-गले शव करीमनगर के समीप नहर में एक कार से बरामद किए गए हैं। वे तीनों 27 जनवरी से लापता थे। पुलिस ने बताया कि ये शव भी संयोग से मिले हैं क्योंकि जब काकतीय नहर के फाटकों को बंद किया गया, तब कार पानी में ऊपर आ गयी।

उन्होंने बताया कि ये फाटक एक महिला को ढूंढने के लिए बंद किए गए थे, जो रविवार रात अपने पति के साथ दोपहिया वाहन से कहीं जा रही थी और उनका वाहन नहर में गिर गया था। उसके पति को तो बचा लिया गया था लेकिन महिला का पता नहीं चल पाया था, जिसके बाद अधिकारी ने सोमवार सुबह पानी का प्रवाह रोक दिया और फिर उन्हें महिला का शव एवं कार मिली।

पुलिस के अनुसार जब कार का दरवाजा तोड़ा गया, तब उसमें पेड्डपल्ली के विधायक दसारी मनोहर रेड्डी की बहन, बहनोई और भांजी के शव मिले। तीनों 27 जनवरी को हैदराबाद के लिए रवाना हुए थे, तब से वे लापता थे। पुलिस ने कहा कि इन तीनों की मौत की वजह पता करने के लिए जांच चल रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि कार नहर में कैसे गिरी, जो यहां से करीब चार किलोमीटर दूर है। गौरतलब है कि करीब दो साल पहले विधायक की बहन के एकमात्र बेटे की भी सड़क हादसे में मौत हो गयी थी। 

टॅग्स :तेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

कारोबारदिसंबर 2023 में सत्ता, दिसंबर 2025 में 8,00,805 करोड़ कर्ज?, तेलंगाना कांग्रेस सरकार ने 3.19 लाख करोड़ रुपये के नए कर्ज लिए?

भारतराज्यसभा चुनाव: अभिषेक सिंघवी, फूलो देवी नेताम, अनुराग शर्मा, कर्मवीर सिंह बौद्ध, एम क्रिस्टोफर तिलक और वी नरेंद्र रेड्डी को कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह