लाइव न्यूज़ :

कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस के वार्ड अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, बीजेपी पर लगा आरोप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 5, 2019 16:35 IST

तृणमूल कांग्रेस ने इस हत्या का आरोप बीजेपी के ऊपर लगाया है। तृणमूल कांग्रेस का कहना है कि हत्या बीजेपी के कार्यकर्ताओं द्वारा की गई है। सीसीटीवी फुटेज में हत्या करने वाले लोग कैद हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्मल कुंडू कोलकाता के दम दम नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड 6 के तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष थे।पश्चिम बंगाल के बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष ने तृणमूल कांग्रेस के आरापों को निराधर बताया है।

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के बीच का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच तृणमूल कांग्रेस के एक नेता निर्मल कुंडू की सरेआम हत्या कर दी गई है। हत्या नार्थ कोलकाता में हुई है, जिसकी सारी फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। तृणमूल कांग्रेस के नेता निर्मल कुंडू पर मंगलवार (4 जून) शाम 7.30 बजे हमला हुआ था। 

35 वर्षीय निर्मल कुंडू नार्थ कोलकाता में एक चाय की एक दुकान पर कुछ लोगों  से बात कर रहे थे, तभी बाइक पर सवार होकर दो लोग आए और उन्होंने कुंडू को गोलियों से भून डाला।  तृणमूल कांग्रेस ने इस हत्या का आरोप बीजेपी के ऊपर लगाया है। तृणमूल कांग्रेस का कहना है कि हत्या बीजेपी के कार्यकर्ताओं द्वारा की गई है। सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार लोग कैद हुए हैं। 

निर्मल कुंडू कोलकाता के दम दम नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड 6 के तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष थे। पश्चिम बंगाल के बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष ने तृणमूल कांग्रेस के आरापों को निराधर बताया है। उन्होंने कहा है कि जांच के बाद खुलासा हो जाएगा इस हत्या में कौन शामिल है। 

पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में कुछ दिनों पहले तृणमूल कांग्रेस के विधायक सत्यजीत बिस्वास की हत्या हो गई थी। जिसके बाद बीजेपी नेता मुकुल राय समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। हालांकि मुकुल राय ने कहा था कि तृणमूल कांग्रेस जानकर उनका इस मामले में फंसा रही है। 

टॅग्स :कोलकाताटीएमसीपश्चिम बंगालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला