लाइव न्यूज़ :

प्रशिक्षु महिला सिपाही से भद्दे गाने पर डांस कराते पुलिस लाइन के मुंशी का वीडियो वायरल

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 12, 2018 07:46 IST

सर्विस बुक अपडेट करने आदि आवेदनों का निस्तारण करने के नाम पर डांस करवाया जाता था. हालांकि इस वीडियो क्लिप की सत्यता जांच का विषय है.

Open in App

पटना, 12नवंबर: बिहार की राजधानी पटना स्थित पुलिस लाइन में पिछले दिनों प्रशिक्षु महिला पुलिसकर्मियों के द्वारा किए गए हंगामे और पुलिस अधिकारियों की पिटाई का मामला अब धीरे-धीरे तूल पकड़ता जा रहा है. इस मामले में अनुशासनहीनता के आरोप में कई पुलिसकर्मियों को बर्खास्त कर दिए जाने के बाद अब बिहार में इन दिनों सोशल मीडिया पर पुलिस लाइन का एक वीडियो वायरल हुआ है.

इस वीडियो से प्रशिक्षु महिला पुलिसकर्मियों के यौन शोषण के आरोपों को बल मिल रहा है. वायरल वीडियो में महिला प्रशिक्षु को भोजपुरी के भद्दे गाने पर नचवाया जा रहा है. पुलिस लाइन के चार मुंशी ताली बजा रहे हैं. तीन मिनट 11 सेकेंड के इस वीडियो में दो महिला सिपाही दिख रहीं हैं, जिसमें एक डांस कर रही है दूसरी बैठी हुई है. इतना ही नहीं वीडियो में डांस के बाद मुंशी की जी टिप्पणी भी है जो भोजपुरी लहजे में यह कहते हैं कि... 'यही कहती हो कि अच्छा डांस कर लेती हूं, अच्छा तो नहीं कर पा रही हो.'

बताया जा रहा है कि सर्विस बुक अपडेट करने आदि आवेदनों का निस्तारण करने के नाम पर डांस करवाया जाता था. हालांकि इस वीडियो क्लिप की सत्यता जांच का विषय है. वहीं, बर्खास्त प्रशिक्षु महिला सिपाही सरकार के रु ख का इंतजार कर रही हैं. ट्रेनी महिला सिपाहियों का दावा है कि उनके पास अभी बहुत ऐसे प्रमाण हैं जो हमारे उत्पीडन को सच साबित कर देंगे. उनके पास बातचीत का आडियो क्लिप भी है, जिसमें पुलिस पदाधिकारी उनसे अश्लील बात कर रहे हैं. जरूरत पर वह महिला आयोग और दूसरे जांच पदाधिकारियों के सामने वह साक्ष्य पेश कर देंगी.

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह