लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: सीबीआई ने तृणमूल कांग्रेस के नेता अनुब्रत मंडल को पशु तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया

By शिवेंद्र राय | Updated: August 11, 2022 14:47 IST

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नेता अनुब्रत मंडल को सीबीआई ने पशु तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। मंडल को बीरभूम के बोलपुर स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया गया। अनुब्रत मंडल पश्चिम बंगाल के वीरभूम से टीएमसी के जिलाध्यक्ष हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअनुब्रत मंडल को 2020 के पशु तस्करी मामले में गिरफ्तार किया गया हैमंडल को बीरभूम के उसके आवास से गिरफ्तार किया गयासीबीआई ने पूछताछ के लिए मंडल को 10 बार तलब किया थाी

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी सहयोगी और तृणमूल कांग्रेस के बीरभूम जिला अध्यक्ष अनुब्रत मंडल को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 2020 के पशु तस्करी मामले में गिरफ्तार किया है। उन्हें गुरुवार 11 अगस्त को बीरभूम जिले में उनके आवास से गिरफ्तार किया गया। मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई की टीम गुरुवार की सुबह बीरभूम जिले में उनके बोलपुर स्थित आवास पर पहुंची। सीबीआई ने अनुब्रत मंडल से डेढ़ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की और फिर गिरफ्तार कर लिया। जल्द ही उनका मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। अनुब्रत मंडल को सीबीआई जल्द ही आसनसोल अदालत में पेश कर सकती है। गिरफ्तारी के समय अनुब्रत मंडल के घर के बाहर भारी भीड़ भी जमा हो गई थी।

सीबीआई ने 2020 के पशु तस्करी मामले में पूछताछ के लिए अनुब्रत मंडल को 10 बार तलब किया था लेकिन वह जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे। अनुब्रत मंडल बार-बार स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का हवाला देते हुए पेश नहीं हुए। पशु तस्करी मामले की जांच के तहत केंद्रीय एजेंसी इससे पहले उनसे दो बार पूछताछ कर चुकी है। सीबीआई के अनुसार 2015 और 2017 के बीच सीमा सुरक्षा बल द्वारा 20,000 से अधिक मवेशी जब्त किए गए थे क्योंकि उनकी सीमा पार से तस्करी की जा रही थी। 2020 में सीबीआई द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पशु तस्करी घोटाला मामले में अनुब्रत मंडल नाम सामने आया। पशु तस्करी मामले में सीबीआई ने हाल के दिनों में बीरभूम जिले के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की है। जांच एजेंसी ने मंडल के अंगरक्षक सहगल हुसैन को भी गिरफ्तार किया है।

अनुब्रत मंडल की गिरफ्तारी पर तृणमूल कांग्रेस के नेता मदन मित्रा ने कहा, "मुझे आज पता चला कि अनुब्रत मंडल को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। यह एक संवेदनशील मामला है। केवल (पार्टी) प्रवक्ता टिप्पणी करने के लिए अधिकृत हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि भ्रष्टाचार का समर्थन नहीं किया जाएगा। पार्थ चटर्जी को बाहर भी कर दिया गया है इससे साबित होता है कि पार्टी भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेगी।"

बता दें कि शिक्षा विभाग में हुए भ्रष्टाचार में पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी के बाद पश्चिम बंगाल केंद्रीय एजेंसियों द्वारा की गई यह दूसरी बड़ी गिरफ्तारी है।

टॅग्स :Trinamool CongressसीबीआईCBIPartha Chatterjee
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला