लाइव न्यूज़ :

दिल्ली एयरपोर्ट पर फर्जी कस्टम अधिकारी बन शख्स से लूटे 4.15 लाख रुपये, जानिए कैसे दो शातिरों ने दिया इसे अंजाम

By भाषा | Updated: June 27, 2023 16:22 IST

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक शख्स से 4 लाख रुपये लूटे जाने का मामला सामने आया है। इसे दो युवकों ने फर्जी कस्टम अधिकारी बन कर अंजाम दिया।

Open in App

नई दिल्ली: इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दो लोगों ने फर्जी सीमाशुल्क अधिकारी बनकर एक व्यक्ति (53) से कथित रूप से चार लाख रुपये से अधिक मूल्य की विदेशी मुद्रा लूट ली। पीड़ित सऊदी अरब में मजदूर के तौर पर काम करता है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

प्राथमिकी के अनुसार, राजस्थान के अजमेर का रहने वाला मोहम्मद सुलेमान रविवार सुबह सऊदी अरब से दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचा था। शिकायत में बताया गया कि हवाई अड्डे के बाहर दो आरोपी खुद को सीमा शुल्क का अधिकारी बताते हुए सुलेमान को पार्किंग इलाके में ले गए। रास्ते में उन्होंने पीड़ित का पासपोर्ट और सामान ले लिया।

इसके बाद पीड़ित को एक कार में बैठाकर महिपालपुर ले जाया गया जिसे अन्य व्यक्ति चला रहा था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने कार को सुनसान इलाके में रोककर उसका मोबाइल फोन और 19 हजार सऊदी रियाद (4.15 लाख रुपये) और दो हजार रुपये छीन लिए।

आरोपियों ने पीड़ित से पूछा कि उसके पास मोबाइल फोन और विदेशी मुद्रा कहां से आई। पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपियों ने पीड़ित को गाड़ी से बाहर निकाल दिया और ये बोलकर निकल गए कि वे अपने वरिष्ठ अधिकारी को लेकर वापस आएंगे। पुलिस ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

टॅग्स :Indira Gandhi Internationaldelhi news
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

भारतNavratri Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि पर दिल्ली के इन रास्तों पर रहेगा पहरा, 19 से 27 मार्च तक दिल्ली में लागू रहेंगे ये रूट बदलाव

भारतDelhi Traffic Alert: दिल्ली में आज किसान पंचायत आज, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये रूट डायवर्जन

भारतDelhi: आग की लपटें और लोगों की बचाने की कोशिश..., पालम में इमारत अग्निकांड में 7 लोग झुलसे, वीडियो वायरल

भारतDelhi: रूप नगर में पुराना फुटब्रिज ढहा, बेघर महिला की नाले में गिरकर मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी