लाइव न्यूज़ :

शराब की दुकान पर दोस्ती, मेरे साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाओ, खुश नहीं हुआ तो 61 वर्षीय सनी ने मार डाला और ज्वलनशील तरल पदार्थ से कमरे में आग लगाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 6, 2025 20:31 IST

त्रिशूरः पुलिस के अनुसार, सनी ने मृतक को अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। विवाद के बाद उसने पीड़ित पर हमला कर दिया जिसके घायल होने से उसकी मौत होने का संदेह है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस को संदेह है कि हत्या अप्राकृतिक यौन संबंध विवाद के कारण हुई है।स्थानीय लोगों ने कमरे से धुआं निकलते हुए देखा जहां सनी रहता था।कुन्नमकुलम पुलिस मौके पर पहुंची और अधजला शव मिला।

त्रिशूरः त्रिशूर जिले के चौवन्नूर में एक किराये के कमरे में अधजला शव मिलने के संबंध में एक 61 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी चौवन्नूर निवासी सनी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है और वह 2003 और 2005 में हुई हत्या के दो मामलों में शामिल था। हालांकि मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है लेकिन पुलिस को संदेह है कि हत्या अप्राकृतिक यौन संबंध विवाद के कारण हुई है। रविवार की शाम को स्थानीय लोगों ने उस कमरे से धुआं निकलते हुए देखा जहां सनी रहता था।

कुन्नमकुलम पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें वहां अधजला शव मिला। फरार सनी को उसी रात त्रिशूर सकथन बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "सनी ने दावा किया कि वह मृतक के बारे में ज्यादा नहीं जानता। उसने एक शराब की दुकान पर उससे दोस्ती की और रविवार को उसे अपने कमरे में ले आया।"

पुलिस के अनुसार, सनी ने मृतक को अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। विवाद के बाद उसने पीड़ित पर हमला कर दिया जिसके घायल होने से उसकी मौत होने का संदेह है। इसके बाद सनी ने कथित तौर पर ज्वलनशील तरल पदार्थ से कमरे में आग लगा दी। अधिकारी ने कहा, "हमें सीसीटीवी फुटेज मिली है जिसमें सनी और मृतक रविवार को साथ दिखाई दे रहे हैं।

उसने पीड़िता को साथ में शराब पीने के बहाने अपने कमरे में बुलाया था।" पुलिस ने कहा कि सनी का अतीत हिंसक रहा है। अधिकारियों ने कहा, "2003 में, वह एक रिश्तेदार की हत्या में शामिल था। 2005 में, उसने अप्राकृतिक यौन संबंध को लेकर ऐसे ही एक और मामले में एक व्यक्ति की हत्या की थी।

उसे एक मामले में दोषी ठहराया गया था और कुछ साल पहले जेल से रिहा किया गया था।" सनी हाल ही में त्रिशूर की एक दुकान में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम कर रहा था। कुन्नमकुलम पुलिस ने कहा कि उन्होंने हत्या का अपराध जोड़कर आरोपों में बदलाव किया है और सनी को आरोपी बनाया है।

शुरू में अप्राकृतिक मौत का मामला कुन्नमकुलम पुलिस ने ही दर्ज किया था। मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं, जिसकी उम्र लगभग 35 वर्ष आंकी गई है। जांच के सिलसिले में सभी पुलिस थानों में सीसीटीवी फुटेज जारी कर दिए गए हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए त्रिशूर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकेरलPoliceआग
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!