लाइव न्यूज़ :

गहना लूटने के आरोप में यूपी पुलिस का 3 जवान गिरफ्तार, ड्यूटी के बाद वर्दी में ही लूटे 35 लाख के सोने-चांदी

By अनुराग आनंद | Updated: January 22, 2021 13:52 IST

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में लूट के एक मामले में महज 24 घंटे में खुलासा करते हुए स्थानीय पुलिस ने बस्ती जिले के तीन पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया। 

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में डकैती के मामले में गुरुवार को तीन पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार किया गया।गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के पास से 35 लाख के जेवर बरामद किए हैं।

लखनऊ: जरा सोचिए, यदि जनता की सुरक्षा का दावा करने वाले पुलिसकर्मी ही लूटेरा बनकर आतंक मचाने लगें, तो फिर लोग अपनी फरियाद लेकर किसके पास जाएंगे? यह सुनने में भले ही आपको आश्चर्यजनक लग रहा हो, लेकिन यह हकीकत है। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में दिन-दहाड़े लूट की घटना को अंजाम देने के आरोप में इस बार यूपी पुलिस के ही तीन जवानों को गिरफ्तार किया गया है।  

एनडीटीवी के मुताबिक, योगी आदित्यनाथ सरकार के अधिकारियों ने कहा कि उत्तर प्रदेश में डकैती के मामले में गुरुवार को तीन पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार किया गया और नौ को निलंबित कर दिया गया है। गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जोगेन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने 19 लाख रुपये नकद और लगभग 12 लाख रुपये का सोना व लगभग 4 लाख रुपये का चांदी बरामद की है।

3 पुलिसकर्मी समेत 6 को गिरफ्तार किया गया है-

पुलिस ने कहा कि गोरखपुर के पाडले गंज इलाके से तीन पुलिसकर्मियों सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी आरोपियों ने एक ज्वैलर व उसके कर्मचारी को लूटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

इस मामले में खुलासा हुआ है कि पहले भी इनके गैंग ने ड्यूटी से गैर हाजिर रहते हुए बस्‍ती जिले से गोरखपुर आकर लूट की घटना को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस के आलाधिकारी इनके खिलाफ गैंगस्‍टर और एनएसए की कार्रवाई के साथ बर्खास्‍तगी के लिए भी डीजीपी कार्यालय को पत्र लिख रहे हैं।

बस्ती जिले के इन पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार किया गया-

गोरखपुर के पुलिस लाइन्‍स व्‍हाइट हाउस सभागार में घटना का खुलासा डीआईजी/एसएसपी जोगिन्‍दर कुमार ने किया। उन्‍होंने बस्‍ती जिले के पुरानी बस्‍ती थाने में तैनात और गोरखपुर के थाना सिकरीगंज के जगरनाथपुर के रहने वाले गैंग सरगना उप निरीक्षक धर्मेन्‍द्र यादव, पुरानी बस्‍ती थाने में तैनात मऊ जिले के थाना सराय लखनसी के रैकवार डीह गांव के रहने वाले सिपाही महेन्‍द्र यादव, गाजीपुर जिले के जंगीपुर थानाक्षेत्र के अलवरपुर के रहने वाले सिपाही संतोष यादव को गिरफ्तार किया गया। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशगोरखपुरकेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला