लाइव न्यूज़ :

WATCH: ठाणे में ऑटो रिक्शा चालक ने लड़की से की छेड़खानी, हाथ पकड़कर 500 मीटर तक घसीटता रहा युवती को, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 15, 2022 10:41 IST

पुलिस ने बताया कि घटना का वीडियो सामने आने के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इसके लिए एक टीम का भी गठन किया गया है जिन्हें आरोपी को पकड़ने की जिम्मेदारी दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देठाणे के एक ऑटो रिक्शा चालक का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में चालक को एक लड़की से छेड़छाड़ करते हुए देखा गया है। लड़की द्वारा विरोध करने पर चालक ने उसे 500 मीटर तक घसीटा है।

मुंबई:महाराष्ट्र के ठाणे जिले में शुक्रवार को एक ऑटो रिक्शा चालक ने कॉलेज की 21 वर्षीया छात्रा के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की और उसे वाहन के साथ कुछ दूर तक घसीटने का एक वीडियो सामने आया है। पुलिस ने यह जानकारी दी है। 

एक अधिकारी ने बताया कि शहर में सुबह छह बजकर करीब 45 मिनट पर हुई इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। ऐसे में आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने एक टीम का भी गठन किया है। 

मामले में पुलिस ने क्या बोला

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जयराज रानावारे के मुताबिक, ''युवती कॉलेज जा रही थी, तभी सड़क पर खड़े एक ऑटो रिक्शा चालक ने उसके बारे में कुछ टिप्पणी की। लड़की ने जब इस बारे में पूछा तो आरोपी ने उसका हाथ पकड़ कर उसे ऑटो में खींच लिया।'' 

पुलिस ने बताया कि इसके बाद आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन लड़की ने उसे नहीं छोड़ा। अधिकारी ने बताया कि तब रिक्शा चालक ने वाहन चालू कर दिया और युवती को वाहन के साथ करीब 500 मीटर तक घसीटा, जिससे वह नीचे गिर गई और आरोपी भी वहां से भाग गया। 

क्या दिखा वीडियो में

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि आरोपी युवती से कुछ कह रहा है और फिर वह उसे ऑटो में टान लेता है। इसके बाद वह ऑटो चालू करता है और लड़की को घसीटते हुए ऑटो चलाने लगा। 

वीडियो में यह भी देखा गया है कि जिस समय यह घटना घटी है, उस समय सड़क पर बहुत ही कम लोग थे। 

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है

इस प्रकरण के संबंध में मिली एक शिकायत के आधार पर, पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 (महिला का शील भंग करने, उस पर हमला या आपराधिक बल का उपयोग) और अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि फरार ऑटो रिक्शा चालक का पता लगाने के लिए दल का गठन किया गया है।  

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीThane Policeवायरल वीडियोमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो