लाइव न्यूज़ :

वीडियो: कथित अवैध संबंधों के आरोप में शख्स से उठवाया गया गर्म लोहो का छड़, मांगे गए 11 लाख रुपए, पीड़ित के घर वालों ने दर्ज की शिकायत

By आजाद खान | Updated: March 2, 2023 15:43 IST

वीडियो को लेकर यह दावा है कि अंधविश्वास के कारण उसे गर्म लोहे के छड़ को उठाना पड़ा था ताकि वह साबित कर सके कि वह सच्चा है।

Open in App
ठळक मुद्देतेलंगाना के मुलुगु मंडल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स को कथित तौर पर गर्म लोहे के छड़ को उठाते हुए देखा गया है। दावा है कि पीड़ित का एक महिला के सााथ अवैध संबंध थे, ऐसे में सच्चा साबित होने के लिए उसकी ‘अग्नि परीक्षा’ ली गई है।

हैदराबाद:तेलंगाना के मुलुगु मंडल के बंजारापल्ली गांव का एक मामला सामने आया है जहां पर एक शख्स को कथित तौर पर सच्चा साबित करने के लिए गर्म लोहे के छड़ को उठाने के लिए कहा गया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि शख्स को लोहे के गर्म छड़ को उठाने के लिए मजबूर किया गया है। 

ऐसे में अब पीड़ित की पत्नी ने पुलिस से इसकी शिकायत की है और आरोप लगाया है कि उन्हें परेशान किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर जिन पर आरोप लगे है, वे अपने ऊपर लगे आरोपों से इंकार कर रहे है। 

क्या दिखा वीडियो में

दरअसल, कुछ दिन पहले गांव का एक युवक बुजुर्गों के पास ज्याता है और आरोप लगाता है कि पीड़ित गंगाधर के उसके पत्नी के साथ अवैध संबंध है, ऐसे में वह इंसाफ चाहता है। बुजुर्गों ने मामले में फैसला करते हुए दोनों पार्टी से पैसे लिए और मामला सुलझ जाने की बात कही। ऐसे में आरोप है कि पीड़ित से भी बुजुर्गों ने करीब 11 लाख रूपए लिए है। 

कुछ दिन बाद जब मामला सुलझा नहीं तो बुजुर्गों ने पीड़ित को ‘अग्नि परीक्षा’ देने को कहा ताकि वह साबित कर सके कि उसका उस महिला के साथ कोई संबंध नहीं है। ऐसे में कई लोगों के सामने अपनी ‘अग्नि परीक्षा’ भी दी है जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। 

ऐसे में वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखा गया है कि एक शख्स जिसकी पहचान गंगाधर के तौर पर हुई है वह हाथ जोड़े हुए गर्म भट्टी के चारो ओर चक्कर लगा रहा है। इसके अंत में उसे लोहे के गर्म छड़ को पकड़ते और उसे फेंकते हुए देखा गया है। 

‘अग्नि परीक्षा’ में फेल होने का दावा कर रहे है आरोपी

इस घटना के बाद पीड़ित और उसकी पत्नी ने यह दावा किया है कि वह ‘अग्नि परीक्षा’ को पास कर लिया क्योंकि उसकी हाथ नहीं जली है। लेकिन इस पर बुजुर्गों का कहना है कि वह ‘अग्नि परीक्षा’ में फेल हो गया है। ऐसे में पीड़ित की पत्नी ने बुजुर्गों पर आरोप लगाया है कि उसके पति को इस बात को कबूल लेने को कहा जा रहा है कि उसके कथित अवैध संबंध थे। 

यही नहीं बुजुर्गों पर यह भी आरोप लगा है कि पीड़ित परिवार से लिए गए पैसों में से छह लाख खर्च कर दिए गए है और उन्हें परेशान किया जा रहा है। ऐसे में पीड़ित के परिवार वालों ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। वहीं दूसरी ओर बुजुर्गों और पीड़ित के खिलाफ शिकायत करने वाले शख्स का कहना है कि पीड़ित ‘अग्नि परीक्षा’ में फेल हो गया है, ऐसे में पैसे देने के बजाय वह पुलिस में शिकायत कर हमें परेशान कर रहा है। 

टॅग्स :क्राइमवायरल वीडियोतेलंगानाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम