लाइव न्यूज़ :

Telangana Dog Killing: गली-गली घूमकर कातिलों ने कुत्तों पर चलाई गोलियां, 20 से अधिक की मौत

By धीरज मिश्रा | Updated: February 17, 2024 13:07 IST

Telangana Dog Killing: आधी रात और सभी लोग सो रहे थे और घर के बाहर कुछ नकाबपोश लगातार गोलियां चला रहे थे। गोलियां की आवाज इतनी ज्यादा थी कि लोग डर के मारे घर से बाहर नहीं निकले और जब निकले तो आंखों में आसूं के सिवा कुछ और न था। नकाबपोश लोगों ने इलाके के कुत्तों को मार गिराया था। हैरान करने वाला यह मामला तेलंगाना के महबूबनगर जिले के पोन्नाकल गांव से आया है।

Open in App
ठळक मुद्देतेलंगाना में नकाबपोश लोगों ने कुत्तों को मार गिराया आधी रात को गांव में कुत्तों पर चलाई गई गोलियां पुलिस पूरे मामले की कर रही है जांच

Telangana Dog Killing: आधी रात और सभी लोग सो रहे थे और घर के बाहर कुछ नकाबपोश लगातार गोलियां चला रहे थे। गोलियां की आवाज इतनी ज्यादा थी कि लोग डर के मारे घर से बाहर नहीं निकले और जब निकले तो आंखों में आसूं के सिवा कुछ और न था। नकाबपोश लोगों ने इलाके के कुत्तों को मार गिराया था। हैरान करने वाला यह मामला तेलंगाना के महबूबनगर जिले के पोन्नाकल गांव से आया है।

यहां पर 20-25 कुत्ते मृत पाए गए और कई घायल हैं। स्ट्रे एनिमल फाउंडेशन ऑफ इंडिया के एक कार्यकर्ता अदुलपुरम गौतम ने कहा कि स्थानीय लोगों के अनुसार, आधी रात के बाद कुछ नकाबपोश लोग कार में आए और बंदूक से कुत्तों पर गोलीबारी की। इस घटना में लगभग 20-25 कुत्ते मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। हमने इस घटना की शिकायत पुलिस अधिकारियों से की है। 

कुत्ते जान बचाने के लिए भागते रहे

घर के अंदर डर के मारे छिपे लोगों ने अनुभव किया कि एक तरफ गोलियों की आवाज आ रही थी। वहीं दूसरी तरफ कुत्तों के भागने की आवाज भी आ रही थी, गलियों में से उनके भौंकने की आवाज आ रही थी। कुत्ते जान बचाने के लिए भाग रहे थे और उनके हत्यारे उन्हें गली-गली घूमकर उन पर गोलियां चला रहे थे। उन्होंने एक एक करके गांव के सभी कुत्तों को मार गिराया।

पुलिस जांच में जुटी

स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने का प्रयास कर रही है कि आखिर क्या वजह थी कि कुत्तों पर गोलियां चलाकर उन्हें मारा गया। गोलियां चलाने वाले बदमाश कौन थे। मृत कुत्तों के शरीर में गोलियां पाई गईं। पशु चिकित्सक के अनुसार, अगर कानून सख्त बनाया जाए तभी दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिल सकेगी।

टॅग्स :तेलंगानाक्राइम न्यूज हिंदीPolicePolice Department
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई