लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु: कोयम्बटूर के डीआईजी विजय कुमार ने गोली मारकर आत्महत्या की, साल 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी थे

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 7, 2023 14:53 IST

तमिलनाडु में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विजय कुमार ने शुक्रवार की सुबह में आत्महत्या कर ली है। 45 वर्षीय विजय कुमार कोयंबटूर में पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) के पद पर तैनात थे। वह साल 2009 बैच के तमिलनाडु कैडर के आईपीएस अधिकारी थे।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी विजय कुमार ने शुक्रवार की सुबह में आत्महत्या कर ली हैआईपीएस विजय कुमार 6 जनवरी 2022 से कोयंबटूर में डीआईजी के पद पर तैनात थेआईपीएस विजय कुमार कांचीपुरम, कुड्डालोर, नागपट्टिनम और तिरुवरुर के एसपी रह चुके थे

चेन्नई: तमिलनाडु पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी विजय कुमार ने शुक्रवार की सुबह में आत्महत्या कर ली है। 45 वर्षीय विजय कुमार कोयंबटूर में पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) के पद पर तैनात थे और उन्होंने अपने सरकारी आवास पर ही खुद को गोली मारी। जानकारी के अनुसार डीआईजी विजय कुमार साल 2009 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी थे।

आईपीएस विजय कुमार को 6 जनवरी 2022 को कोयंबटूर के डीआईजी के रूप में नियुक्त किया गया था। इससे पहले वे कांचीपुरम, कुड्डालोर, नागपट्टिनम और तिरुवरुर सहित कई जिलों में पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्य कर चुके थे।

आईपीएस विजय कुमार की दुखद मृत्यु पर तमिलनाडु के राजनीतिक दल अपनी शोक और संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा कि डीआईजी विजयकुमार की मौत तमिलनाडु पुलिस के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। एमके स्टालिन ने अपने शोक संदेश में लिखा, “मैं कोयंबटूर के डीआईजी विजयकुमार की असामयिक मृत्यु की खबर से स्तब्ध और दुखी हूं। उनके परिवार और पुलिस बल के दोस्तों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।”

वहीं विपक्षी दल एआईएडीएमके के नेता पलानीस्वामी ने भी डीआईजी विजय कुमार को अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, “मैं सरकार से श्री विजयकुमार आईपीएस की आत्महत्या की जांच सीबीआई को सौंपने का आग्रह करता हूं ताकि उनकी मृत्यु के पीछे के असली कारण का पता लगाया जा सके।”

इस बीच विपक्षी नेताओं ने डीआईडी विजय कुमार की आत्महत्या के प्रकरण की जांच की मांग की है। विपक्ष का आरोप है कि तमिलनाडु पुलिस में हजारों रिक्तियों हैं लेकिन राज्य सरकार उन्हें भरने में कोई रूचि नहीं दिखा रही है। इसके कारण आईपीएस अधिकारियों पर भारी दबाव के बीच काम करना पड़ता है।

इस संबंध में तमिलनाडु पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि शुद्रवार 7 जुलाई की सुबह में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी डीआईजी विजय कुमार ने कोयम्बटूर स्थित अपने सरकारी आवास पर आत्महत्या कर ली। उन्होंने अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार ली, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

बयान में कहा गया है कि आईपीएस अधिकारी विजय कुमार ने खुद को क्यों गोली मारी, इस बात का अभी तक पता नहीं चल सका है। उनके शव को कोयंबटूर सरकारी अस्पताल ले जाया गया है, जहां शव का पोस्टमार्टम चल रहा है। अस्पताल में डीआईजी विजय कुमार के परिजन और राज्य पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। 

टॅग्स :IPSचेन्नईआत्मघाती हमलाSuicide attack
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतफील्ड में पोस्टिंग नहीं, कोई काम नहीं तो रहने से क्या फायदा?, 2022 बैच के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, 2 साल में 9 अधिकारी दे चुके इस्तीफा?

भारतTamil Nadu Assembly Elections: टीवीके प्रमुख विजय ने चुनावी हलफनामे में ₹615 करोड़ की संपत्ति घोषित की

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?