लाइव न्यूज़ :

सूरतः महिला पार्टनर के जबरन बीफ खिलाने के बाद शख्स ने की आत्महत्या, पुलिस द्वारा बरामद सुसाइड नोट में सामने आई ये बात

By अनिल शर्मा | Updated: August 30, 2022 12:40 IST

मृतक की मां वीणा देवी ने पूछताछ में कहा, "मुझे नहीं पता कि वे विवाहित थे या नहीं लेकिन वे दोनों साथ में काम करते थे।" राहुल 27 जून को दुपट्टे से पंखे से लटका पाया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देमृतक राहुल सिंह 27 जून को उधना के पटेल नगर में अपने घर पर लटका पाया गया था।राहुल पिछले एक साल से अपनी पार्टनर सोनम अली के साथ रह रहा था क्योंकि परिवार उनके रिश्ते के खिलाफ था।सुसाइड नोट में शख्स ने कहा कि सोनम और उसके भाई ने जबरन बीफ खिलाया इसलिए वह जान दे रहा है।

सूरतः गुजरात पुलिस ने 27 वर्षीय एक व्यक्ति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एक महिला और उसके भाई के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक मृत शख्स की मां ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है जिसमें उसके बेटे ने अपने महिला पार्टनर और उसके भाई पर जबरन बीफ खिलाने की बात लिखी है। सूरत के ACP-बी डिवीजन, जे.टी. सोनारा ने कहा कि 'वीणा देवी ने शिकायत की है कि उसके लड़के का एक लड़की के साथ अफेयर था।

सोनारा के मुताबिक मृतक राहुल सिंह 27 जून को उधना के पटेल नगर में अपने घर पर लटका पाया गया था।  सुसाइड नोट में लिखा है कि मेरी बीवी और साले ने मुझे गौमांस खिलाया, ये मुझे खराब लगा इसलिए मैं सुसाइड कर रहा हूं।'  रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक ने अपने फेसबुक पेज पर एक सुसाइड नोट पोस्ट किया था जिसमें उसके लिव-इन पार्टनर सोनम अली और उसके भाई मुख्तार अली पर उसे गोमांस (Beef) खाने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया गया था।

सुसाइड नोट में मृतक ने सोनम और उसके भाई पर यह भी आरोप लगाया है कि बीफ ना खाने को लेकर वे धमकी देते ते।  पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर मुस्लिम पार्टनर और उसके भाई के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की मां वीणा देवी ने पूछताछ में कहा, "मुझे नहीं पता कि वे विवाहित थे या नहीं लेकिन वे दोनों साथ में काम करते थे।" राहुल 27 जून को दुपट्टे से पंखे से लटका पाया गया था। जानकारी के मुताबिक, राहुल सिंह करीब एक साल से सोनम के साथ रह रहा था। क्योंकि उनका परिवार उनके रिश्ते के खिलाफ था और उसे कहा गया था अगर वह उससे शादी करना चाहता है तो घर छोड़ दे।

 

 

टॅग्स :आत्महत्या प्रयासSuratक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना