लाइव न्यूज़ :

सूरत में आग, जान गंवाने वाली तीन छात्राएं 12वीं परीक्षा में उत्तीर्ण, रिजल्ट नहीं देख पायीं

By भाषा | Updated: May 25, 2019 16:55 IST

पुलिस ने बताया कि मृतकों में 16 लड़कियां हैं। इनमें से सबसे छोटी की आयु 15 वर्ष और सबसे बड़ी की आयु 22 वर्ष है। सूरत पुलिस के प्रवक्ता पी एल चौधरी ने कहा कि इस हादसे में तीन..चार वर्ष का एक बच्चा भी झुलस गया और वह अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने बताया कि तक्षशिला कॉम्प्लेक्स की तीसरी मंजिल पर कोचिंग कक्षाएं चला रहे भार्गव भूटानी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देयाश्वी ने परीक्षा 67.75 पर्सेंटाइल (सी1 ग्रेड) से उत्तीर्ण की, मानसी को 52.03 पर्सेंटाइल (सी 1 ग्रेड) प्राप्त हुए और हस्ती ने परीक्षा 69.39 पर्सेंटाइल (बी2 ग्रेड) से उत्तीर्ण की।सबसे कम उम्र की छात्रा इशा काकाडिया की आयु 15 वर्ष जबकि सबसे बड़ी आयु की गरिश्मा गजेरा की आयु 22 वर्ष है।

गुजरात के सूरत में सरथाना स्थित एक वाणिज्यिक परिसर में लगी भयंकर आग में जान गंवाने वाले 20 छात्र-छात्राओं में से तीन छात्राओं ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा दी थी और शनिवार को घोषित परिणाम के अनुसार वे इसमें उत्तीर्ण घोषित की गई हैं।

पुलिस ने बताया कि मृतकों में 16 लड़कियां हैं। इनमें से सबसे छोटी की आयु 15 वर्ष और सबसे बड़ी की आयु 22 वर्ष है। सूरत पुलिस के प्रवक्ता पी एल चौधरी ने कहा कि इस हादसे में तीन..चार वर्ष का एक बच्चा भी झुलस गया और वह अस्पताल में भर्ती है।

पुलिस ने बताया कि तक्षशिला कॉम्प्लेक्स की तीसरी मंजिल पर कोचिंग कक्षाएं चला रहे भार्गव भूटानी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। मृतकों में याश्वी केवडिया, मानसी वरसाणी और हस्ती सुरनी गुजरात बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षा में सम्मिलित हुई थीं जिसके परिणाम शनिवार को घोषित हुए। उन्होंने कहा, ‘‘याश्वी ने परीक्षा 67.75 पर्सेंटाइल (सी1 ग्रेड) से उत्तीर्ण की, मानसी को 52.03 पर्सेंटाइल (सी 1 ग्रेड) प्राप्त हुए और हस्ती ने परीक्षा 69.39 पर्सेंटाइल (बी2 ग्रेड) से उत्तीर्ण की।’’

इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा, ‘‘सबसे कम उम्र की छात्रा इशा काकाडिया की आयु 15 वर्ष जबकि सबसे बड़ी आयु की गरिश्मा गजेरा की आयु 22 वर्ष है। अधिकतर पीड़ितों की आयु 17 से 18 वर्ष के बीच है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अधिकतर की मृत्यु आग में झुलसने से हुई, दो से तीन की मृत्यु आग से बचने के लिए इमारत की तीसरी और चौथी मंजिल से कूदने से हुई।’’

इससे पहले शनिवार सुबह सूरत पुलिस आयुक्त सतीश शर्मा ने कहा कि पुलिस ने सूरत कोचिंग केंद्र के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है और दो अन्य व्यक्ति वर्तमान में फरार हैं। ये दोनों बिल्डर हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने इस भीषण घटना के बाद शुक्रवार को स्कूलों, कालेज और कोचिंग सेंटरों की आग सुरक्षा आडिट का आदेश दिया। 

टॅग्स :गुजरातइंडियाक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला