लाइव न्यूज़ :

Social Media Trending: मौत का Live वीडियो, रील बनाना पड़ा भारी, मौके पर ही हुई मौत

By धीरज मिश्रा | Updated: June 7, 2024 11:26 IST

Social Media Trending: सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग रील बनाने लगे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देट्रेन कनाडा से होते हुए मैक्सिको सिटी तक जा रही थीमहिला की मौत का वीडियो वायरल होने के बाद इस पर तरह तरह की प्रतिक्रिया आने लगी हैसेल्फी के चक्कर में ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Social Media Trending: सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग रील बनाने लगे हैं। लेकिन, कई बार देखा जाता है कि रील बनाने के चक्कर में लोग अपनी जान को जोखिम में डाल देते हैं और हादसे का शिकार बन जाते हैं। ताजा मामला मेक्सिको से आया है। यहां पर रेलवे पटरी के नजदीक काफी संख्या में लोग खड़े हैं, और वीडियो, सेल्फी ले रहे हैं। पटरी के दोनों तरफ खड़े लोग ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं और अपना फोन निकालकर वीडियो बना रहे हैं।

इसी बीच एक महिला एक बच्चे के साथ पटरी के पास पहुंचती है। जैसा कि आप वीडियो में देख पा रहे हैं कि एक महिला जिसके आंखों पर काले रंग का चश्मा है वह पटरी के नजदीक चली जाती है। रील और वीडियो बनाने का शौक उसे ऐसा होता है कि वह पटरी और खुद की दूरी को समाप्त कर लेती है।

इसी बीच रफ्तार में आ रही ट्रेन के हिस्से से उसका सिर टकराता है, जिससे वह जमीन पर गिर जाती है। इधर महिला को उठाने के लिए लोग दौड़ते हैं,लेकिन महिला की मौत मौके पर ही हो जाती है। सोशल मीडिया पर मौत का यह लाइव वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लगातार लोग इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

ट्रेन देखने के लिए लोग आए थे

खबरों के अनुसार, जिस जगह यह घटना हुई वहां लोग ट्रेन को देखने के लिए पहुंचे थे। यह ट्रेन भाप से चलाई जाती है। ट्रेन कनाडा से होते हुए मैक्सिको सिटी तक जाती है। 

लोगों के आए कमेंट

महिला की मौत का वीडियो वायरल होने के बाद इस पर तरह तरह की प्रतिक्रिया आने लगी है। एक यूजर ने लिखा कि इससे उन्हें सबक लेना चाहिए जो वायरल होने के लिए कुछ भी करते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा कि जिंदगी अनमोल है, इसलिए रील बनाने के चक्कर में इसे बर्बाद न करें। 

टॅग्स :सोशल मीडियावायरल वीडियोपुण्यतिथिक्राइमMexicoकनाडारेल हादसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?