लाइव न्यूज़ :

वीडियो: दुमका की अंकिता को जिन्दा जलाने वाले शाहरुख के चेहरे पर दिखी मुस्कुराहट, यूजर्स ने कहा 'बेशर्म हंसी'

By आजाद खान | Updated: August 29, 2022 13:55 IST

ट्विटर पर आरोपी शाहरूख के वीडियो को शेयर करते हुए एक यूजर्स ने लिखा, 'शाहरुख की बेशर्म हंसी से साफ है कि अंकिता की हत्या का उसे कोई पछतावा नहीं है।'

Open in App
ठळक मुद्देदुमका की अंकिता को जिन्दा जलाने वाले शाहरुख का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी शाहरूख मुस्कुराते और हंसते हुए देखा गया है। आरोपी की हंसी को देख सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कमेन्ट्स कर रहे है।

रांची: झारखंड के दुमका में जिंदा जलाई गई अंकिता सिंह की रविवार को मौत हो गई है। एक हफ्ता पहले शाहरूख नामक एक युवक ने अंकिता पर पेट्रोल छिड़क कर उसे जिन्दा जला दिया था। ऐसे में कई दिनों तक चले इलाज के बाद अंकिता ने रविवार को दम तोड़ दिया है।  अंकिता की हत्या के आरोप में पुलिस ने शाहरूख को गिरफ्तार कर लिया है जिसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में शाहरूख को हंसते हुए देखा जा रहा है। 

क्या है वायरल वीडियो में

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अंकिता की हत्या का आरोपी शाहरूख पुलिस हिरासत में हंसता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में यह देखा जा रहा है कि पुलिस उसके हाथ बांधकर उसे ले जा रही है और उसके चेहरे पर हंसी है। 

शाहरूख के चेहरे पर न तो कोई है पछतावा और न ही उसे इस हत्या पर कोई अफसोस है। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इस पर अपनी राय भी दे रहे है। ऐसे में ट्विटर पर इस वीडियो शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा है, 'शाहरुख की बेशर्म हंसी से साफ है कि अंकिता की हत्या का उसे कोई पछतावा नहीं है।' 

दुमका कांड पर सरकार ने मानी गलती

एबीपी न्यूज के एक खबर के मुताबिक, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने माना कि इस मामले में सरकार से चूक हुई है। इस पर बोलते हुए बन्ना गुप्ता ने कहा, "वह बच्ची मेरी बहन जैसी है। इस मामले में आरोपी को फांसी की सजा दी जानी चाहिए। सरकार इस मामले को लेकर हर तरह से कड़ी कार्रवाई करेगी। ऐसे संवेदनशील मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए।"

मामले में बन्ना गुप्ता ने आगे कहा, "लड़की के इलाज के लिए तत्काल रूप से एक लाख रुपए देने का काम किया गया था। लड़की को रिम्स में ट्रांसफर किया गया। इलाज में किसी तरह की कोई कमी नहीं की गई।"

वहीं अपने सरकार द्वारा हुई चूक पर बोलते हुए मंत्री जी ने कहा कि सरकार की तरफ से थोड़ी बहुत चूक हुई है। इस पर उन्होंने कहा, "आप गलती करते हैं यह गलती नहीं है, लेकिन आप गलती को स्वीकार नहीं करते यह बड़ी गलती है।" 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीदुमका लोकसभा सीटहत्याPoliceवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा