लाइव न्यूज़ :

Sindhudurg Shocker: पुलिसकर्मियों ने की नर्सिंग छात्रा के साथ छेड़छाड़, अपहरण की कोशिश; स्थानीय लोगों ने युवती को बचाया

By अंजली चौहान | Updated: September 28, 2024 11:49 IST

Sindhudurg Shocker: मंगलवार को महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के देवगढ़ इलाके से 18 वर्षीय नर्सिंग छात्रा से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने और उसका अपहरण करने का प्रयास करने के आरोप में चार पुलिसकर्मियों और दो सरकारी कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया।

Open in App

Sindhudurg Shocker: महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में चौंकाने वाली घटना सामने आई है। खाकी को शर्मसार करने वाली वारदात में खुद सुरक्षा देने वाले अधिकारी, भक्षक बन गए और एक मासूम के साथ छेड़छाड़ की। बताया जा रहा है कि चार पुलिसकर्मियों और दो सरकारी कर्मचारियों को इसी हफ्ते मंगलवार को महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के देवगढ़ क्षेत्र से एक 18 वर्षीय नर्सिंग छात्रा से छेड़छाड़ और अपहरण करने का प्रयास किया। 

इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में वसई के दो ट्रैफिक कांस्टेबल, एक सीआईएस जवान और एक एसआरपीएफ कर्मी शामिल हैं, जो सभी ड्यूटी पर नहीं थे और वसई से किराए पर ली गई एसयूवी में गोवा जा रहे थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मीरा-भायंदर वसई-विरार पुलिस कमिश्नरेट ने वसई ट्रैफिक कांस्टेबल हरिराम गिठे (34) और प्रवीण रानाडे (33) को कर्तव्य में लापरवाही और पुलिस बल की छवि खराब करने का हवाला देते हुए गुरुवार को निलंबित कर दिया। अन्य आरोपी माधव केंद्रे (32), श्याम गिठे (32), सतवा केंद्रे (32) और शंकर गिठे (33) हैं। घटना के समय सभी छह लोग कथित तौर पर नशे में थे और उनकी एसयूवी जब्त कर ली गई है।

पीड़िता की शिकायत के अनुसार, 24 सितंबर, मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे, ये लोग जामसांडे गांव में एक बस डिपो के पास रुके। हरिराम ने रास्ता पूछने के बहाने उससे संपर्क किया लेकिन जब उसने जाने की कोशिश की, तो उसने उसका पीछा किया, अश्लील टिप्पणियाँ कीं और उसे वसई चलने का सुझाव दिया।

स्थिति तब और बिगड़ गई जब अन्य पाँच लोग हरिराम के साथ मिल गए और उसे एसयूवी में जबरन बैठाने की कोशिश की। लड़की के मदद के लिए चिल्लाने पर राहगीरों ने उनका सामना किया, एसयूवी को घेर लिया और उनकी पिटाई की। 

हिरासत में लिए जाने से पहले आरोपियों को सड़क पर बैठा दिया गया। सभी छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खून में अल्कोहल की मात्रा निर्धारित करने के लिए मेडिकल टेस्ट किए गए हैं।

टॅग्स :छेड़छाड़महाराष्ट्रPoliceयौन उत्पीड़न
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!